टेक

Airtel के एआरपीयू में दूसरी तिमाही में मामूली वृद्धि दर्ज, यूजर्स की संख्या में हो रही है गिरावट

भारती एयरटेल मंगलवार को दूसरी तिमाही के अपने परिणाम की घोषणा टाल दी, और अपने कारोबारी हाईलाइट्स को जारी किया, जिसके अनुसार, उसके प्रति उपभोक्ता औसत राजस्व में सितंबर तिमाही में गिरावट आई है. एयरटेल ने सितंबर तिमाही में 128 करोड़ रुपये का एआरपीयू दर्ज किया, जो जून तिमाही के 129 करोड़ रुपये से कम है.

Airtel के एआरपीयू में दूसरी तिमाही में मामूली वृद्धि दर्ज, यूजर्स की संख्या में हो रही है गिरावट
एयरटेल (Photo Credits : IANS)

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) मंगलवार को दूसरी तिमाही के अपने परिणाम की घोषणा टाल दी, और अपने कारोबारी हाईलाइट्स को जारी किया, जिसके अनुसार, उसके प्रति उपभोक्ता औसत राजस्व (Average Revenue Per User) में सितंबर तिमाही में गिरावट आई है. एयरटेल ने सितंबर तिमाही में 128 करोड़ रुपये का एआरपीयू दर्ज किया, जो जून तिमाही के 129 करोड़ रुपये से कम है.

एआरपीयू कंपनी के कुल राजस्व में उपभोक्ताओं की संख्या का भाग देकर निकाला जाता है. भारत में मोबाइल सेवा से एयरटेल के राजस्व में मामूली वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़े : कॉल आने पर मात्र 25 सेकेंड के लिए बजेगी फोन की घंटी, एयरटेल-वोडाफोन और आइडिया ने कम किया ‘रिंग टाइम’

जो 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 10,811 करोड़ रुपये रहा, जो जून तिमाही के 10,724 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके ग्राहकों की संख्या सितंबर तिमाही में बढ़कर 27.943 करोड़ हो गई, जो इसके पहले की तिमाही में 27.681 करोड़ थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).