टेक

दिवाली धमाका: त्योहारों के सीजन में एयरटेल लाया 5 धांसू प्लान, जिओ को मिलेगी टक्कर

भारतीय दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने दिवाली के मौके पर अपने प्रीपेड ग्राहकों को लुभाने के लिए पांच नए प्रीपेड पैक लॉन्च किए हैं.

दिवाली धमाका: त्योहारों के सीजन में एयरटेल लाया 5 धांसू प्लान, जिओ को मिलेगी टक्कर
एयरटेल (Photo Credit: Facebook)

भारतीय दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने दिवाली के मौके पर अपने प्रीपेड ग्राहकों को लुभाने के लिए पांच नए प्रीपेड पैक लॉन्च किए हैं. जी हां इन नए पैक्स में ग्राहकों को कुल 126 जीबी तक डेटा मिलेगा. टेलिकॉम कंपनी ने 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये वाले पांच नए रिचार्ज का ऐलान किया है. वर्तमान में भारती एयरटेल कंपनी लगातार जियो को टक्कर देने के लिए नए-नए रीचार्ज पैक का ऐलान कर रही है.

हम आपको बता दें कि ये सभी रिचार्ज पैक्स फर्स्ट रिचार्ज (FRC) पैक हैं यानी सिर्फ नए यूजर्स को ही इन पैक्स का फायदा मिलेगा. सबसे पहले बात करते हैं 178 रुपये वाले पैक की, इसमें ग्राहकों को 1 जीबी 4जी डेटा हर दिन मिलेगा. इस पैक की वैधता 28 दिन है. यानी कुल 28 दिनों के दौरान ग्राहकों को 28 जीबी डेटा मिलेगा. इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग के साथ 100 एसएमएस हर रोज मिलेंगे. यह भी पढ़ें- Reliance Jio का दिवाली धमाका: सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान और 100% कैशबैक का ऑफर

वहीं 229 रुपये वाले FRC पैक की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें 1.4 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा. 344 रुपये वाले पैक में 2 जीबी डेटा और 495 रुपये वाले पैक में 1.4 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा. 344 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिन है जबकि 495 रुपये वाले पैक की वैधता 84 दिन है, 559 रुपये वाले प्रीपेड की वैधता 90 दिनों की है. इस रिचार्ज पैक में 1.4 जीबी 4जी डेटा मिलेगा. इन सभी रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल और मुफ्त नैशनल रोमिंग की सुविधा उपलब्ध है, और यूजर्स को 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).