Taking Nap During Work: काम के दौरान झपकी लेना जरूरी, थकान मिटाने का सबसे आसान तरीका, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

बड़ी संख्या में कर्मचारियों का मानना है कि कार्यालय में काम करने के दौरान झपकी लेने से थकान मिटाने में मदद मिलती है और इससे कर्मचारियों की कार्य-क्षमता तथा सेहत भी ठीक रहती है.

Sleeping (Photo : X)

मुंबई, 16 दिसंबर: बड़ी संख्या में कर्मचारियों का मानना है कि कार्यालय में काम करने के दौरान झपकी लेने से थकान मिटाने में मदद मिलती है और इससे कर्मचारियों की कार्य-क्षमता तथा सेहत भी ठीक रहती है. कर्मचारी समाधान और मानव संसाधन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी जीनियस कंसल्टेंट की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई.

जापान में 'इनेमुरी' की प्रथा लंबे समय से चली आ रही है, जिसमें कार्य अवधि के दौरान झपकी लेना शामिल है. रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा करना एक स्वस्थ कार्य संस्कृति के लिए जरूरी है. सर्वेक्षण में शामिल लगभग 94 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि कार्य अवधि के दौरान झपकी लेना जरूरी है, जबकि केवल तीन प्रतिशत इस बात से असहमत थे. प्रधानमंत्री मोदी का 'GDP Plus Welfare Model' देश को त्वरित विकास के रास्ते पर ले जा रहा है

रिपोर्ट में कहा गया कि कर्मचारी तनाव को दूर करने के लिए काम के घंटों के दौरान आराम चाहते हैं. यह रिपोर्ट बैंकिंग और वित्त, निर्माण और इंजीनियरिंग, शिक्षा, एफएमसीजी, आतिथ्य, मानव संसाधन समाधान, आईटी, आईटीईएस और बीपीओ, लॉजिस्टिक, विनिर्माण, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के 1,207 कर्मचारियों के बीच किए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है. यह सर्वेक्षण 25 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड