टेक

भारत में एच1 2020 में 43.8 करोड़ साइबर थ्रेट्स किए ब्लॉक: ट्रेंड माइक्रो

ग्लोबल साइबरसिक्यूरिटी फर्म-ट्रेंड माइक्रो ने गुरुवार को कहा कि उसने इस साल की पहली छमाही में 43.8 करोड़ ईमेल आधारित साइबर थ्रेट्स को ब्लॉक किया. यह एशिया महाद्वीप के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी संख्या है. इन सभी तरह की साइबर थ्रेट्स का मकसद प्रभावितों से पैसे वसूलना है.

भारत में एच1 2020 में 43.8 करोड़ साइबर थ्रेट्स किए ब्लॉक: ट्रेंड माइक्रो
ट्रेंड माइक्रो (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरू, 28 अगस्त: ग्लोबल साइबरसिक्यूरिटी फर्म-ट्रेंड माइक्रो (Global Cybersecurity Firm-Trend Micro) ने गुरुवार को कहा कि उसने इस साल की पहली छमाही में 43.8 करोड़ ईमेल आधारित साइबर थ्रेट्स को ब्लॉक किया. यह एशिया महाद्वीप के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी संख्या है. ट्रेंड माइक्रो ने कहा है कि उसने वैश्विक स्तर पर साल की पहली छमाही में कुल 27.8 अरब साइबर थ्रेट्स को ब्लॉक किया. इनमें से 93 फीसदी ईमेल से जुड़े हुए थे.

साथ ही कम्पनी ने यह भी कहा कि उसने साल की पहली छमाही में कोविड-19 से जुड़े 88 लाख थ्रेट्स को ब्लॉक किया. इनमें से 92 फीसदी थ्रेट्स ईमेल के माध्यम से भेजे गए स्पैम थे.

यह भी पढ़ें: साइबर क्राइम : 8,700 से ज्यादा व्यापारियों ने मिलकर ऐसे लगाया 262 करोड़ रुपये का चूना

ट्रेंड माइक्रो ने यह भी कहा कि साल की पहली छमाही में उसने कोविड-19 (Covid-19) से जुड़े कई संदिग्ध मोबाइल ऐप्स को भी ट्रैक किया. वैश्विक स्तर पर और यहां तक की एशिया में भी भारत में सबसे अधिक मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया गया. इन सभी तरह की साइबर थ्रेट्स का मकसद प्रभावितों से पैसे वसूलना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).