Ericsson Layoffs:Telecommunication Equipment बनानेवाली कंपनी Ericsson में 1200 कर्मचारियों की जाएगी जॉब
Credit- Twitter X

Telecommunications Equipment कंपनी Ericsson ने 1200 कर्मचारियों को स्वीडन में जॉब से निकालने की घोषणा की है. दरअसल ये फैसला मोबाइल के सामान की बिक्री में कमी के कारण लिया गया है. बता दे कि पिछले वर्ष भी कंपनी ने कर्मचारियों को जॉब से निकाला था. जानकारी के मुताबिक़ एरिक्सन को नोकिया और अन्य प्रतिस्पर्धियों के साथ जूझना पड़ रहा है, अमेरिका और भारत में Telecommunications Equipment की सेल्स में गिरावट के बाद ये निर्णय लिया गया है. कंपनी ने जनवरी महीने में ही कर्मचारियों को कम करने की घोषणा की थी. छटनी की संख्या और बचत को लेकर यूनियन के साथ बातचीत जारी है, कंपनी ने अंदाजा लगाया है कि 2024 मोबाइल नेटवर्क से जुड़े उद्योगों के लिए मुश्किल होनेवाला है. यह भी पढ़े :Paytm Layoffs: पेटीएम ने वरिष्ठ कार्यकारी के पद छोड़ने के कारण 50% छँटनी की रिपोर्टों का किया खंडन