ये Nano Banana Trend क्या है? जानें खुद की Viral 3D AI Figurine बनाने का तरीका और सही Prompt

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम है Gemini Nano Banana 3D Figurine Generation.

Gemini Nano Banana AI 3D Figurines Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम है Gemini Nano Banana 3D Figurine Generationलोग इस AI टूल की मदद से अपनी या अपने पसंदीदा सितारों की 3D मिनिएचर फिगरिन बनाकर Instagram, X और Facebook समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं. यह ट्रेंड उतनी ही तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जितनी तेजी से स्टूडियो घिबली स्टाइल ट्रेंड (Studio Ghibli Style Trend) पहले वायरल हुआ था. फिल्म स्टार्स, पॉलिटिशियन, यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर्स और आम लोग, हर कोई इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहा है.

ये भी पढें: ChatGPT Viral Trend Shatters Marriage: एआई चैटबॉट ने पत्नी- पत्नी का गृहस्थ जीवन किया खराब, चैट जीपीटी द्वारा पुरुष पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाने के बाद महिला ने दी तलाक की अर्जी

Nano Banana 3D की खासियत

अब तक हजारों यूजर्स अपनी Creativity दिखाते हुए 3D AI फिगरिन पोस्ट कर चुके हैं. इस टूल की खासियत यह है कि यह तस्वीर को ऐसे बदल देता है, जैसे कैमरे के सामने कोई असली एक्शन फिगर रखा हो.

आखिर Nano Banana टूल है क्या?

गूगल ने हाल ही में 26 अगस्त 2025 को अपना नया टूल Gemini 2.5 Flash Image लॉन्च किया है, जिसे लोग Nano Banana के नाम से जानते हैं. यह टूल फिलहाल Free में उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल Google AI Studio या Gemini ऐप के जरिए किया जा सकता है. इसके जरिए यूज़र्स अपनी मनपसंद 3D Figurine बना सकते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें?

इमेज बनाने की Limit क्या है?

फ्री यूजर्स प्रतिदिन 100 Image बना सकते हैं, जबकि Gemini Pro और Gemini Ultra यूजर्स को 1,000 इमेज बनाने की सुविधा दी गई है.

यह Trend न केवल मनोरंजक है, बल्कि Creativity की दुनिया को नए आयाम भी दे रहा है. लोग अपने Idols और खुद के Figurine बनाकर Collectibles वस्तुओं की तरह तस्वीरें Share कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन रहा है.

Share Now

\