कोरोना के खिलाफ एक बार फिर मैदान में उतरे Yuvraj Singh, ऐसे कर रहे लोगों की मदद

बता दें कि युवराज फंडेड स्टार्ट-अप हेल्दियंस कोविड की तीसरी लहर का डट कर सामना करने के लिए देश के 100 नए शहरों को घर के कम्फर्ट में होम टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराएंगे. युवी ने अभी से तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है. युवराज हमेशा मदद के लिए आगे आते रहे है.

युवराज सिंह (Photo Credits: ANI)

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) एक बार फिर कोरोना (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में उतरे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं. युवराज सिंह का फंडेड स्टार्ट-अप हेल्दियंस लोगों की मदद कर रहा है. युवी के के हेल्थ वॉरियर्स कोरोना की तीसरी लहर के लिए पहले से ही तैयारी कर रहे हैं. युवराज ने पिछले साल भी लोगों की मदद के लिए आगे आए थे. सोशल मीडिया पर नए हेयर स्टाइल में छाए Yuvraj Singh, देखें वीडियो

बता दें कि युवराज फंडेड स्टार्ट-अप हेल्दियंस कोविड की तीसरी लहर का डट कर सामना करने के लिए देश के 100 नए शहरों को घर के कम्फर्ट में होम टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराएंगे. युवी ने अभी से तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है. युवराज हमेशा मदद के लिए आगे आते रहे है. हाल ही में पीएम मोदी ने भी कंपनियों को सलाह देते कहा कि देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना चाहिए. हेल्थियन्स देश के 100 नए शहरों में अपना बिजनेस विस्तार करेगा, जिसमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहर मुख्य होंगे.

इस नए विस्तार के बाद हेल्थियन्स की होम टेस्ट की सुविधा भारत के 200 शहरों में होगी. इस विस्तार के लिए हेल्थियन्स आने वाले 6 महीनों में 1500 स्पोर्ट स्टाफ की भी नियुक्ति करेगा, जिसमें पैथोलॉजिस्ट, फ्लेबोटोमिस्ट, लैब टेक्नीशियन और रनर्स प्रमुख होंगे.

कोरोना एक्सपर्ट्स की मानें तो देश में तीसरी लहर सिंतबर-अक्टूबर तक आ सकती है. ऐसे में एक मजबूत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे जरूरी है. साल 2013 में होल्थियन्स ने होम टेस्ट के बिजनेस में कदम रखा था और आज देश की दिग्गज होम टेस्ट डायग्नॉस्टिक कंपनियों में से एक है.

आल राउंडर युवराज सिंह की बात करें तो युवी ने 19 सितंबर 2007 को पहले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ने रिकॉर्ड बनाया था. इसी मैच में युवी ने 12 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी.  साथ ही 362.50 की स्ट्राइक रेट से फिफ्टी भी लगाई थी. इस रिकॉर्ड अब तक किसी ने नहीं तोड़ा है. इस मैच में युवराज ने 16 बॉल पर 56 रन बनाए थे. युवराज ने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के भी जड़े थे. इस मैच में युवी ने कुल 7 छक्के और 3 चौके लगाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट