WPL 2023: अंजुम चोपड़ा ने हरमनप्रीत की तारीफ करते हुए कहा, "आप उनसे ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद करते हैं"

पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने मौजूदा महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) में हरमनप्रीत कौर के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा है कि आप उनसे ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद करते हैं.

Tata WPL (Photo: Twitter)

मुम्बई, 15 मार्च : पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने मौजूदा महिला प्रीमियर लीग (WPL) में हरमनप्रीत कौर के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा है कि आप उनसे ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद करते हैं. हरमनप्रीत ने सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 गेंदों में 51 रन बनाये और मैच को मुंबई इंडियंस के पक्ष में मोड़ दिया. मुंबई ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मंगलवार रात को 20 ओवर 162/8 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 107/9 रन ही बना सकी. हरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला जो टूर्नामेंट में उनका ऐसा तीसरा पुरस्कार है. मुम्बई की यह लगातार पांचवीं जीत है और वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गयी है.

अंजुम ने प्रसारक स्पोर्ट्स18 और जियोसिनेमा से मैच के बाद बात करते हुए कहा, "आप हरमनप्रीत से ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद करते हैं. वह अपनी मर्जी से बॉल पर प्रहार करती हैं न केवल बड़ी हिट बल्कि स्ट्राइक का रोटेशन भी करती हैं." उन्होंने साथ ही कहा, "हर कोई सकारात्मक है और टीम के लिए अच्छा करना चाहता है मैं सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद देना चाहती हूं. जब आप टीम पर भरोसा दिखाते हैं तब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं." यह भी पढ़ें : ICC Test Ranking: रविचंद्रन अश्विन फिर से बने नंबर वन गेंदबाज, कोहली, अक्षर ने भी बल्लेबाजी में लगाई छलांग

मुम्बई ने 55 रन से यह मुकाबला जीता. वेटरन भारतीय बल्लेबाज पूनम राउत ने मुम्बई की गेंदबाजी की सराहना करते हुए कहा कि मुम्बई के लगातार पांच मैच जीतने में उसकी गेंदबाजी का प्रमुख रोल रहा है. राउत ने कहा, "मुम्बई की गेंदबाजी उसकी बल्लेबाजी से ज्यादा मजबूत है. यही कारण है कि उन्होंने लगातार पांच मैच जीत लिए हैं." मुम्बई का अगला मुकाबला 18 मार्च को नवी मुंबई में यूपी वारियर्स से होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

TATA WPL 2027 Players Retention List: मेग लैनिंग, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर अपनी-अपनी टीम में बरकरार, 27 खिलाड़ियों पर होगी नीलामी में बोली

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड