क्रिकेट

Word Cup 2023: भारतीय टीम को बड़ा झटका, Shubman Gill अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर, फैंस हुए निराश

बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में बताया कि टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल 9 अक्टूबर को दिल्ली ट्रैवल नहीं कर रहे हैं। वे इस समय मेडिकल टीम के साथ चेन्नई में ही रहेंगे.

Word Cup 2023: भारतीय टीम को बड़ा झटका, Shubman Gill अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर, फैंस हुए निराश
शुभमन गिल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई, 9 अक्टूबर: बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में बताया कि टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल 9 अक्टूबर को दिल्ली ट्रैवल नहीं कर रहे हैं। वे इस समय मेडिकल टीम के साथ चेन्नई में ही रहेंगे. गिल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप-2023 में टीम के पहले मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे. वो अब 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के अगले मैच से भी बाहर हैं. यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, इन-फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल को हुआ डेंगू

गिल कथित तौर पर डेंगू से पीड़ित हैं. बीसीसीआई अधिकारी ने पहले कहा था, "उनकी तबीयत खराब है, मेडिकल टीम उन पर कड़ी नजर रख रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे." गिल इस साल वनडे में 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. अपने आखिरी चार वनडे मैचों में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया, इनमें से दो पारियां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2023 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).