Women's T20 World Cup 2024: आठ टीमों ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए किया क्वालीफाई, बांग्लादेश में खेला जाएगा अगला सत्र

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि बांग्लादेश में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए आठ टीमों की स्वचालित क्वालीफायर के रूप में पहचान की गई है.

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप(Photo credit: Twitter @T20WorldCup)

दुबई, 28 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि बांग्लादेश में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए आठ टीमों की स्वचालित क्वालीफायर के रूप में पहचान की गई है. क्वालीफाई प्रक्रिया के अनुसार, प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें मेजबानों के साथ सीधे क्वालीफाई करेगी और 10-टीम टूर्नामेंट से छह प्रत्यक्ष क्वालीफायर के बाहर सर्वोच्च रैंक वाली टीम होगी.

आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका लीग चरण में ग्रुप 1 की शीर्ष तीन टीमों के रूप में सीधे क्वालीफाई करने वाली टीमें हैं, जबकि इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज समान रूप से ग्रुप 2 से जगह बनाएगी. बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के नौवें सीजन के मेजबान के रूप में क्वालीफाई किया, जबकि पाकिस्तान ने 27 फरवरी, 2023 तक आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में अगली सर्वोच्च रैंक वाली टीम होने के कारण इसमें स्थान बनाया. यह भी पढ़ें: WPL 2023: डीसी के मुख्य कोच बैटी बोले, हमारी टीम में प्रतिभाओं की कमी नहीं

शेष दो स्थानों की पहचान अगले साल की शुरूआत में होने वाले ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए की जाएगी. इस साल के टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों में से श्रीलंका और आयरलैंड सीधे क्वालीफाई करने में नाकाम रहने वाली टीमें हैं. श्रीलंका इस समय रैंकिंग में आठवें स्थान पर है, जबकि आयरलैंड 10वें स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब