Women's Asian Champions Trophy 2023: विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, फाइनल में जापान को हराया
हांगझोऊ एशियाई खेलों में कांस्य पदक के बाद रांची में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में जीत ने भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला एफआईएच विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा दिया है. भारतीय टीम के अब 2368.83 अंक हैं और वह रैंकिंग में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्थिति पर लौट आई है जिसे आखिरी बार जून 2022 में एफआईएच प्रो लीग के दौरान हासिल किया गया था.
नई दिल्ली, 7 नवंबर: हांगझोऊ एशियाई खेलों में कांस्य पदक के बाद रांची में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में जीत ने भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला एफआईएच विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा दिया है. भारतीय टीम के अब 2368.83 अंक हैं और वह रैंकिंग में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्थिति पर लौट आई है जिसे आखिरी बार जून 2022 में एफआईएच प्रो लीग के दौरान हासिल किया गया था. यह भी पढ़ें: AFC Champions League 2023–24: मैच में Cristiano Ronaldo ने मुंह से खोला चोटिल टीममेट्स के जूतों का फीता, देखें वायरल वीडियो
अक्टूबर में चीन में हांगझोऊ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने रांची में फाइनल में जापान को हराकर झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 जीती. ओलंपिक और विश्व चैंपियन, नीदरलैंड 3422.40 अंकों के साथ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीम के रूप में कायम है. उनके बाद ऑस्ट्रेलिया 2817.73 अंकों के साथ दूसरे और अर्जेंटीना 2766.90 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है.
बेल्जियम 2608.77 अंकों के साथ चौथे और जर्मनी 2573.72 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. इंग्लैंड, स्पेन, न्यूजीलैंड और चीन इस क्रम में रैंकिंग में 7वें से 10वें स्थान पर हैं. विश्व रैंकिंग में उछाल टीम के लिए रांची में 13 से 19 जनवरी 2024 तक होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियों में उत्साह भरेगी.
भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए जर्मनी, न्यूजीलैंड, जापान, चिली, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली और चेक गणराज्य से भिड़ेगी.
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, ''मैं इस रैंकिंग को हासिल करने के लिए टीम को बधाई देना चाहता हूं, यह उनके अब तक के करियर में की गई कड़ी मेहनत और बलिदान का प्रमाण है. लक्ष्य समय के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाना है और यह एक अच्छे संकेतक के रूप में कार्य करता है कि टीम आगे बढ़ रही है."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

