Women's Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकती है खिताबी जंग

महिला एशिया कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और अब खिताबी जंग से मात्र एक कदम दूर है.

Team India (Photo: BCCI Women)

दांबुला, 25 जुलाई : महिला एशिया कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और अब खिताबी जंग से मात्र एक कदम दूर है.

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले फैंस के बीच भारत और पाकिस्तान की एक बार फिर टक्कर को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है. दोनों देशों के क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक खिताबी मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं. यह भी पढ़ें : भारत का लक्ष्य: पेरिस ओलंपिक में पदकों की संख्या दोहरे अंकों में पहुंचाना

दरअसल, महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है. टूर्नामेंट के इस संस्करण का पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. यह मैच शुक्रवार को दांबुला में दोपहर दो बजे से शुरू होगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल उसी दिन पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा.

ऐसे में अगर सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया तो भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप का फाइनल हो सकता है. हालांकि, पाकिस्तान के लिए श्रीलंका को हराना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि मेजबान टीम पाक के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है.

वहीं, भारत ने इसी साल मई महीने में बांग्लादेश का दौरा किया था. जहां भारत ने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में बांग्लादेश को 5-0 से पटखनी दी थी. भारत एशिया कप के मौजूदा संस्करण में अपने तीनों लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा है. जबकि बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

भारत महिला एशिया कप का प्रबल दावेदार है. हालांकि भारत की तरह ही श्रीलंका भी इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रहा है. अब तक इस टूर्नामेंट के कुल आठ संस्करण खेले गए हैं जिसमें भारत ने 7 बार इसका खिताब अपने नाम किया है. वहीं 2018 में यह ख़िताब बांग्लादेश ने जीता था. यह टी20 प्रारूप में महिला एशिया कप का पांचवां संस्करण है, जिसमें तीन बार ट्रॉफी भारत के नाम हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट