West Indies vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 3 Preview: आज वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरे दिन का खेल, यहां जानें पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यानी 24 नवंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 20 ओवर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए हैं.

WI vs BAN (Photo: @windiescricket)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024 Day 3 Preview: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यानी 24 नवंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 20 ओवर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए हैं. बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक 23 गेंदों में 7 रन और शहादत हुसैन दीपू 31 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद हैं. मेहमान टीम अभी मेजबान टीम से 410 रन पीछे है. इसके अलावा महमूदुल हसन जॉय 5 रन और जाकिर हसन 15 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स और अल्ज़ारी जोसेफ को एक-एक विकेट मिला. फिलहाल तीसरे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए अहम होगा.वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश को जल्दी ऑलआउट करना चाहेगी. यह भी पढें: Australia vs India 1st Test 2024 Day 3 Scorecard: टी ब्रेक तक दूसरी पारी में टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 359 रन, ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 405 रनों की बढ़त

बता दें की इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले दिन का खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 84 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे. हालांकि दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने 9 विकेट के नुकसान पर 450 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा जस्टिन ग्रीव्स 206 गेंदों में 115 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 38 गेंदों में 4 रन, मिकाइल लुइस 218 गेंदों में 97 रन बनाए. वहीं वहीं बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद 27 ओवर में 87 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा तस्कीन अहमद को 2 विकेट, तैजुल इस्लाम को एक विकेट और कप्तान मेहदी हसन मिराज को 2 विकेट मिला.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीम टेस्ट में कुल अब तक 20 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने 20 में से 14 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 4 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा दो मैच ड्रा रहे है. इसके अलावा वेस्टइंडीज ने 20 में से 7 मैच अपने घर पर जीत हैं और इतने ही मैच घर के बाहर जीते हैं. वहीं बांग्लादेश ने दो मैच अपने घर और दो मैच घर के बाहर जीते हैं.

इसके अलावा दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2022 में खेली थी. तब बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था और मेजबान टीम ने 2-0 सीरीज ने अपने नाम किया था. इसे इतना पता चलता है की वेस्टइंडीज की ज्यादा मजबूत है.

पिच रिपोर्ट

सर विवियन रिचर्ड्स की पिच पर शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. जिससे वह बल्लेबाजों को परेशान कर सकतें हैं. हालांकि खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए पिच ज़्यादा अनुकूल होते जाएगी है. ऐसे में जो बल्लेबाज एक बार टिक गया वह बड़ी पारी भी खेल सकता है. इसके अलावा तीसरे दिन सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में उछाल और कम देखने की मिल सकता है.ऐसे में खेल जैस-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनर्स का रोले अहम होगा। विकेट धीरे-धीरे धीमी होती जाएगी.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट के दूसरे दिन मुख्या में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): मोमिनुल हक, शहादत हुसैन दीपू, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, तैजुल इस्लाम, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): वेस्टइंडीज के मोमिनुल हक और अल्ज़ारी जोसेफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का कब खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मुकाबला के तीसरे दिन का खेल आज यानी 24 नवंबर रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल कहां देखें?

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से पहले मैच के तीसरे दिन के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, एलिक अथानाज़, कीसी कार्टी, जोशुआ डा सिल्वा (डब्ल्यू), जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, शहादत हुसैन दीपू, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\