World Test Championship: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीतकर क्रिकेट से विदा लेना चाहते हैं वाटलिंग

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बी जे वाटलिंग को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीतकर वह अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय कैरियर से विदा लेंगे . वाटलिंग का यह 75वां और आखिरी टेस्ट होगा .

बी जे वाटलिंग (Photo Credit: Facebook)

साउथम्पटन, 16 जून : न्यूजीलैंड (New Zealand) के विकेटकीपर बल्लेबाज बी जे वाटलिंग को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) फाइनल जीतकर वह अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय कैरियर से विदा लेंगे . वाटलिंग का यह 75वां और आखिरी टेस्ट होगा . कमर की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पिछले सप्ताह दूसरे टेस्ट से बाहर रहे वाटलिंग ने इस अहम मैच के लिये टीम में वापसी की है .

उन्होंने स्टफ डॉट कॉम डॉट न्यूजीलैंड से कहा ,‘‘ मुझे इस मैच का इंतजार है . यह रोचक होगा और मैं शानदार प्रदर्शन की कोशिश करूंगा . मैं उसी तरह से जाऊंगा जैसे बाकी टेस्ट के लिये जाते हैं . मेरा मकसद जीत का ही होगा .’’ वाटलिंग ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था . उन्होंने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि इतने लंबे कैरियर में फिटनेस समस्यायें आड़े नहीं आई . यह भी पढ़ें : IPL: स्पॉट फिक्सिंग के दोषी अंकित चव्हाण को राहत, बीसीसीआई ने 8 साल पहले लगाया बैन हटाया

उन्होने कहा ,‘‘ एक क्रिकेटर को छोटी मोटी चोट तो लगती रहती है . कुछ मौकों पर कमर के दर्द ने परेशान किया लेकिन समय के साथ इन चोटों से निपटना सीख जाते हैं . मैं खुशकिस्मत हूं कि कोई बड़ी चोट नहीं लगी .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड के लिये खेलते हुए मैने अपने समय का पूरा लुत्फ उठाया . यह यादगार सफर रहा .’’ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में मिली जीत के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराना खास था . हम कोशिश करेंगे कि इस फॉर्म को इस मैच में भी बरकरार रखें .’

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स