खेल

जबरदस्त बॉक्सिंग ही नहीं सिंगिंग भी करती हैं Mary Kom, देखें वायरल वीडियो

मेरी कॉम को कौन नहीं जानता है, वो एक बेहतरीन बॉक्सर हैं. वो 6 बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता बनने वाली एकमात्र महिला हैं. अपने बॉक्सिंग से उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है. एक बार फिर मेरी अपने एक और टैलेंट के लिए फेमस हो रही हैं...

जबरदस्त बॉक्सिंग ही नहीं सिंगिंग भी करती हैं Mary Kom, देखें वायरल वीडियो
मेरी कॉम, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

मेरी कॉम (Mary Kom) को कौन नहीं जानता है, वो एक बेहतरीन बॉक्सर हैं. वो 6 बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता बनने वाली एकमात्र महिला हैं. अपने बॉक्सिंग से उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है. एक बार फिर मेरी अपने एक और टैलेंट के लिए फेमस हो रही हैं. मेरी को सब लोग अब तक सिर्फ उनके बॉक्सिंग के लिए जानते होंगे. आपको बता दें कि मेरी कॉम का एक बेहतरीन बॉक्सर के अलावा जबरदस्त सिंगर भी है. सोशल मीडिया पर मेरी का स्टेज पर गाना गाते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  उनका गाना ऑडियंस बहुत एन्जॉय कर रही है.

ये वीडियो गोवा फेस्ट एनुअल सेलिब्रेशन 2019 (Goa Fest, an Annual Celebration 2019) का है. गाने का टाइटल है ‘What’s Going On’, ये गाना काफी फेमस है. इस गाने को अमेरिकन रॉक बैंड ग्रुप 4 नॉन ब्लोंड्स ने गाया है. मेरी द्वारा इस गाने को गाए जाने के बाद से यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए दिखाते हैं आपको वीडियो

मेरी का गाना सुनने के बाद सोशल मीडिया पर बहुत सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोगों ने उनके गाने की बधाई की तो कुछ लोगों को मेरी के गाने ने शॉक कर दिया, उन्हें पता ही नहीं था कि मेरी इतना अच्छा गाना गाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).