विश्वनाथन आनंद ने कहा- शतरंज अब मेरी सोच पर हावी नहीं होता

भारत के सबसे सफल शतरंज खिलाड़ियों में से एक विश्वनाथन आनंद ने कहा है कि अब खेल उनकी सोच पर उस तरह से काबू नहीं करता जिस तरह से पहले किया करता था. आनंद ने हालांकि कहा कि जब तक वह इस खेल का लुत्फ उठा रहे हैं वह खेलना जारी रखेंगे. आनंद ने यह भी कहा कि उनके पास भविष्य को लेकर कोई तय रणनीति नहीं है.

विश्वनाथन आनंद (Photo Credits: IANS)

भारत के सबसे सफल शतरंज खिलाड़ियों में से एक विश्वनाथन आनंद ने कहा है कि अब खेल उनकी सोच पर उस तरह से काबू नहीं करता जिस तरह से पहले किया करता था. आनंद ने हालांकि कहा कि जब तक वह इस खेल का लुत्फ उठा रहे हैं वह खेलना जारी रखेंगे. आनंद ने यह भी कहा कि उनके पास भविष्य को लेकर कोई तय रणनीति नहीं है. आनंद ने यहां अपनी किताब 'माइंड मास्टर' के लांच से इतर आईएएनएस से कहा, "आगे जाने के लिए कोई तय रणनीति नहीं है. मैं टूर्नामेंट खेलता रहूंगा. मैं आमंत्रणों को देखता हूं और मैं अभी भी खेलना चाहता हूं. लेकिन अगर आप मुझसे पूछेंगे कि मेरी दीर्घकालिक रणनीति क्या है तो मैं कहूंगा कि मैं नहीं जानता."

50 साल के आनंद ने कहा कि 2019 की तुलना में वह 2020 में कम व्यस्त रहेंगे और अपने खेल तथा बेटे अखिल के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे. उन्होंने कहा, "अगले साल के लिए, मैं कैलेंडर देखूंगा और तय करूंगा. लगता है कि यह साल मेरे लिए पिछले साल की तुलना में कम व्यस्त रहने वाला है. ओलम्पियाड है लेकिन उसके अलावा कुछ खास नहीं."

यह भी पढ़ें- पद्मश्री अवार्ड 2019: फ्रीस्टाइल रेसलर बजरंग पुनिया, टेबल टेनिस स्टार शरत कमल सहित इन खिलाड़ियों को मिला पद्मश्री अवार्ड

उन्होंने कहा, "मैं बैठ कर तैयार करना चाहता हूं और अपने खेल पर काम करना चाहता हूं. इस साल समय होगा. मैं इस साल अपने घर पर भी ज्यादा समय बिताऊंगा. शतरंज फिर वहीं आ जाता है कि यह अब मेरे विचारों पर हावी नहीं हो पाता."

पूर्व विश्व चैम्पियन ने कहा, "अखिल से पहले, मैं दिन-दिन भर शतरंज के बारे में सोचता था क्योंकि समय होता है लेकिन अब आपको बुरा लगता है. अगर वह खेलना चाहता होगा तो मैं भी खेलूंगा लेकिन यह नहीं कहूंगा कि मुझे काम है. यह गलत लगता है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड