खेल

अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात के दौरान नर्वस हो गए थे विराट कोहली, जोक करने का दांव भी पड़ा था उल्टा

2013 में अनुष्का और उनकी मुलाकात एक शैम्पू के एड के दौर हुई थी. विराट को नहीं पता था कि उनके साथ अनुष्का शर्मा भी एड में नजर आने वाली हैं. उन्हें जैसे ही इस बारे में पता चला तो वो नर्वस हो गए.

अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात के दौरान नर्वस हो गए थे विराट कोहली, जोक करने का दांव भी पड़ा था उल्टा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी को जल्द ही 3 साल पूरे होने वाले हैं. ऐसे में विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपनी पहली मुलाक़ात का जिक्र करते बताया है कि अनुष्का से पहली बार मिलने के बाद वो काफी नर्वस (Nervous) हो गए थे. खुद को शांत रखने के लिए उन्होंने अनुष्का के सामने जोक (Joke) भी मारा लेकिन उनकी ये तरीकब उल्टा उनपर पड़ गई. दरअसल विराट ने अमेरिकी टेलीविजन स्पोर्ट्स रिपोर्ट्स, ग्रैहम बेनसिंगर को दिए अपने इंटरव्यू में अनुष्का से पहली मुलाकात से लेकर शादी की बात तक पर बातें की है.

इस दौरान विराट ने बताया कि साल 2013 में अनुष्का और उनकी मुलाकात एक शैम्पू के एड के दौर हुई थी. विराट को नहीं पता था कि उनके साथ अनुष्का शर्मा भी एड में नजर आने वाली हैं. उन्हें जैसे ही इस बारे में पता चला वो नर्वस हो गए. अपनी इस घबराहट को दूर करने के लिए विराट ने सेट पर जैसे ही अनुष्का को देखा तो एक जोक क्रैक करने की कोशिश भी की. लेकिन अनुष्का को ये बेहद अजीब लगा. जिसके बाद विराट की घबराहट और बढ़ गई क्यूंकि उनकी ये कोशिश फेल हो चुकी थी. यह भी पढ़े: IND vs WI 2nd Test 2019: विराट कोहली ने रचा इतिहास, बनें टीम इंडिया को सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीताने वाले कप्तान

लेकिन अजीब शुरुआत के बाद 3 दिन तक चले इस शूट में दोनों के बीच बातचीत हुई और सब कुछ नॉर्मल हो गया. जिसके बाद ये दोनों दोस्त बन गए. दोनों ने एक दूसरे में काफी समानता पाई जिसके बाद इन्होने शादी कर जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया.

विराट ने अपने इस इंटरव्यू में बताया कि शादी की सारी प्लानिंग अनुष्का शर्मा ने की थी जो बेहद ही सीक्रेट थी. उनकी शादी महज 42 लोग इनवाईट किए गए थे. जिसके बाद दोनों ने 2 रिसेप्शन रखे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).