GQ मैगजीन के कवर पर दिखा विराट कोहली का डैशिंग लुक, सामने आई ये शानदार फोटो

जीक्यू मैगजीन के लिए विराट कोहली ने इस अंदाज में किया पोज, देखें ये शानदार फोटो

जीक्यू मैगजीन कवर पर विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

जीक्यू मैगजीन के आनेवाले एडिशन के कवर पर इस बार भारतीय कप्तान विराट कोहली नजर आएंगे. विराट ने आज अपने इंस्टाग्राम पर इस मैगजीन से अपना कवर पोस्टर शेयर किया है. फोटो को शेयर करके विराट ने लिखा, "अगर आपमें हिम्मत नहीं तो आपकी कोई प्रतिष्ठा नहीं होगी और ना ही कोई कहानी." विराट की इस फोटो को सोशल मीडिया पर ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं. फैंस ने इस फोटो को पसंद किया और इसी के चलते वो सभी ये फोटो देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

इस फोटो में विराट का चेहरा चेहरा ब्लैक एंड वाइट इफेक्ट में पेश किया गया है और वो एक दम हैंडसम स्टाइल में नजर आ रहे हैं. फोटो में विराट अपने रेग्यूलर वाले बियर्ड लुक में दिखाई दे रहे हैं.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब विराट किसी मैगजीन कवर पर नजर आए हो. क्रिकेट ग्राउंड के साथ ही कमर्शियल ब्रैंड्स और मार्किट के बीच भी उनकी काफी डिमांड है. उनकी पॉपुलैरिटी भी ऐसी है कि ब्रैंड इंडोर्समेंट के लिए उन्हें गाढ़ी रकम फीस के तौर पर दी जाती है.

विराट हमेशा से अपने फैंस के चहेते रहे हैं. ऐसे में वो भी अपने फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. बता दें कि टीम इंडिया किसी भी देश का दौरा करती हैं तो वहां फैन्स बड़ी तादाद में होटल और स्टेडियम के बाहर अपने पसंदीदा खिलाडियों को देखने के लिए आते हैं. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका सभी जहां भारतीय क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ती हैं. कई बार खिलाड़ियों को इससे दिक्कत भी होती हैं मगर कोहली हमेशा कोशिश करते हैं कि वो अपने प्रशंसकों की इच्छा पूरी करें और उनके सामने जाकर एक बार उनसे मिले.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड