खेल

मां ने बेटे को अपना मंगलसूत्र बेचकर बनाया बॉडी बिल्डर, बेटे ने जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मे सिल्वर मेडल जीत कर रोशन किया देश का नाम

महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले विक्रम जाधव (Vikram Jadhav) ने जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मे सिल्वर मेडल जीत कर अपने परिवार का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है.

मां ने बेटे को अपना मंगलसूत्र बेचकर बनाया बॉडी बिल्डर, बेटे ने जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मे सिल्वर मेडल जीत कर रोशन किया देश का नाम
विक्रम जाधव (Photo Credits: Instagram)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले विक्रम जाधव (Vikram Jadhav) ने जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मे सिल्वर मेडल जीत कर अपने परिवार का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है. बता दें कि विक्रम जाधव के इस सपने को पूरा करने के लिए उनकी मां ने अपना मंगलसूत्र तक बेंच दिया था. लेकिन बेटे के तैयारी में कोई कमी नही छोड़ी. विक्रम जाधव ने हाल में जुनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपयिनशिप प्रतियोगिता मे सिल्वर मेडल जीता है.

विक्रम रोजाना 6 घंटे तक जिम करते है और वर्ल्ड लेबल पर जाने वाले है, ऐसें में जिम 6 से बढ़कर 8 घंटे तक करना शुरू करने वाले हैं. विक्रम के हर महीने की डाईट पर 50 हजार से एक लाख रुपए तक खर्च आता हैं. बचपन से बॉडी बिल्डर बनने का सपना देखने वाले विक्रम का कहना है कि उनका ये सफर आसान नही रहा है. इसमें उनके परिवार का पूरा सपोर्ट रहा है. विक्रम का कहना है कि उनके पिता प्राइवट नौकरी किया करते थे, जो उन्‍होंने बाद में छोड़ दी. विक्रम की मां का कहना है कि वह अपने बेटे का सपना पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगीं

यह भी पढ़ें- जिम में घंटों पसीना बहाने के बजाय इन 5 फूड का करें सेवन, बॉडी तेजी से करेगी ग्रोथ

व्रिकम बॉडी बिल्डिंग के साथ ही जिम में आने वाले लोगों को ट्रेनिंग देते हैं. वह ऑन लाइन भी लोगों को बॉडी बिल्डिंग के बारे में बताते हैं. इससे जो पैसे मिलते उसे अपनी बॉडी बिल्डिंग पर खर्च करते हैं. लेकिन इससे होने वाली आय विक्रम के के लिए पूरी नहीं होती है. ऐसे में परिवार के लोग उनकी पूरी मदद करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).