Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टी20I में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने

भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इतिहास रच दिया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जा रही इस पारी के दौरान वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा पुरुष बल्लेबाज बन गए.

Vaibhav Sooryavanshi Becomes Youngest Batter To Score Maiden International Fifty: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 23 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. वहीं जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe, 1st T20I Match Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के सामने रखा 126 रनों का टारगेट, वेस्ली मधेवेरे और तदिवानाशे मारुमनी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इतिहास रच दिया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जा रही इस पारी के दौरान वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा पुरुष बल्लेबाज बन गए. बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

महज 15 साल और 118 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले यह रिकॉर्ड जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस के नाम था, जिन्होंने 16 साल और 56 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया था.

 

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पहला अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

15 वर्ष 118 दिन - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम जिम्बाब्वे, हरारे (2026)

16 वर्ष 56 दिन - लुईस ब्रूस (जिब्राल्टर) बनाम माल्टा (2021)

16 वर्ष 76 दिन - काविन चड्ढा (इंडोनेशिया) बनाम स्वीडन (2026)

16 वर्ष 89 दिन - अलुसिने तुरे (सिएरा लियोन) बनाम घाना (2023)

16 वर्ष 118 दिन - तेंजिन रबगे (भूटान) बनाम चीन (2023)

18 गेंदों में जड़ा शानदार अर्धशतक

भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए केवल 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने यह उपलब्धि एक्स्ट्रा कवर के ऊपर शानदार शॉट लगाकर हासिल की. उनकी इस विस्फोटक पारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई.

रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी

वैभव सूर्यवंशी लगातार उम्र से जुड़े कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं. वह इससे पहले 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर बने थे.

इसके अलावा उनके नाम कई और बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं.

IPL इतिहास के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी.

IPL इतिहास के सबसे युवा शतकवीर (14 वर्ष 32 दिन).

टी20 क्रिकेट में 1,000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज (15 वर्ष 29 दिन).

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले गए फाइनल में उन्होंने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. भारतीय क्रिकेट में उभरते इस युवा सितारे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आने वाले वर्षों में वह टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक बन सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fastest Century In International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने मचाया तांडव, जानिए टी20, वनडे और टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी किसके नाम

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड