Mau Highway Accident: मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटी की शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; पालतू कुत्ते ने भी गंवाई जान
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ. रांची से शादी समारोह से लौट रही एक एसयूवी और ट्रेलर की टक्कर में परिवार के पांच सदस्यों और उनके पालतू कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई.
मऊ, 25 अप्रैल: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ जिले (Mau District) के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरसातपुर अहिरानी हाईवे (Barsatpur Ahirani Highway) पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ. एक तेज रफ्तार एसयूवी (SUV) और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में परिवार के पालतू कुत्ते (Pet Dog) ने भी दम तोड़ दिया. यह हादसा सुबह करीब 3:00 बजे उस समय हुआ जब परिवार रांची (Ranchi) से एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में शामिल होकर वापस लौट रहा था. यह भी पढ़ें: Bhandup News: मुंबई में भांडुप में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन SRA साइट के गड्ढे में गिरे 11 लोग, एक की मौत और 10 घायल (Watch Video)
बेकाबू होकर ट्रेलर से टकराई कार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार एसयूवी में सवार होकर मऊ की ओर जा रहा था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे ट्रेलर से सीधी जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
खुशियां मातम में बदलीं
हादसे का शिकार हुआ यह परिवार रांची में अपनी बेटी की शादी में शामिल होने गया था. शादी का जश्न मनाकर घर लौट रहे इस परिवार के लिए सफर का आखिरी पड़ाव काल बन गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला. यह भी पढ़ें: Nashik Car Tragedy: महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; VIDEO
SUV और ट्रेलर की टक्कर में परिवार के पाँच सदस्यों और पालतू कुत्ते की मौत
जांच में जुटी पुलिस
दोहरीघाट थाना पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि सुबह के वक्त चालक को झपकी आने या तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ होगा.
प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और हाईवे पर यातायात को सामान्य कर दिया गया है.