Tokyo Olympics 2021: मौजूदा चैम्पियन से हारे अचंता, भारतीय चुनौती समाप्त
भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल मंगलवार को टोक्य ओलंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल के तीसरे दौर के मुकाबले में हार गए. कमल की हार के साथ इस इवेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है.
टोक्यो, 27 जुलाई : भारत के दिग्गज टेबल टेनिस (Table Tennis) खिलाड़ी अचंता शरत कमल मंगलवार को टोक्य ओलंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल के तीसरे दौर के मुकाबले में हार गए. कमल की हार के साथ इस इवेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है. टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम टेबल नम्बर-1 पर मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैम्पियन चीन के मा लोंग ने कमल को 4-1 से हराया. लोंग ने यह मैच 11-7 8-11, 13-11, 11-4, 11-4 से हराया. यह मैच 46 मिनट चला.
कमल ने पहला गेम 7-11 से गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और दूसरे गम में 11-8 की जीत के साथ मुकाबले में लौट आई. इसके बाद हालांकि लोंग ने 13-11, 11-4 से अगले दो गेम जीतकर 3-1 की लीड ले ली. तीसरे गम में हालांकि उन्हें कमल से कड़ी टक्कर मिली. यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: महामारी से त्रस्त ओलंपिक पर धूप के बाद तूफान और बारिश की मार
महिला एकल में भी भारतीय चुनौती समाप्त हो चुकी है. मनिका बत्रा तीसरे और सुतिर्था मुखर्जी दूसरे दौर में हार चुकी हैं जबकि मनिका और कमल की मिश्रित युगल जोड़ी पहले दौर में हार चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

