Tokyo Olympics 2020 : लगातार 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं पीवी सिंधु

इस पदक का जश्न मनाने के बारे में सिंधु ने कहा, " मैं नौवें आसमान पर हूं. मैं इस पल का आनंद लेने जा रही हूं. मेरे परिवार ने मेरे लिए कड़ी मेहनत की है और बहुत प्रयास किया है इसलिए मैं बहुत आभारी हूं. और मेरे प्रायोजकों ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद देना और इस पल का आनंद लेना चाहती हूं.

पीवी सिंधु (Photo Credits: Twitter)

टोक्यो: भारत की महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने रविवार को चीन (China) की हे बिंग जियाओ (He Bing Jiao) को हराकर टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में महिला एकल का कांस्य पदक (Bronze medal) जीतकर इतिहास रच दिया है. रियो ओलंपिक (Rio Olympics) में रजत पदक (Silver medal) जीतने वाली छठी सीड सिंधु ने मुशासहीनो फॉरेस्ट प्लाजा कोर्ट नम्बर-1 पर आठवीं सीड बिंग को 52 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया और लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी और दूसरी एथलीट बन गईं. Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, चीन की He Bing Jiao को हराकर जीता कांस्य पदक

ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह सिंधु का मात्र दूसरा ओलंपिक था. रियो में सिंधु ने डेब्यू किया था. पदक जीतने के बाद सिंधु ने कहा, "यह मुझे वास्तव में शानदार अहसास दिलाता है क्योंकि मैंने इतने सालों तक कड़ी मेहनत की है. मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं चल रही थीं - क्या मुझे खुश होना चाहिए कि मैंने कांस्य जीता या दुखी हूं कि मैंने फाइनल में खेलने का अवसर खो दिया? लेकिन कुल मिलाकर, मुझे इस एक मैच के लिए अपनी भावनाओं को रोकना पड़ा और इसे अपना सर्वश्रेष्ठ देना पड़ा. मैं वास्तव में खुश हूं और मुझे लगता है कि मैंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. मेरे देश के लिए पदक प्राप्त करना गर्व का क्षण है.

यही नहीं, पहलवान सुशील कुमार के बाद लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली सिधु दूसरी भारतीय हैं. सुशील ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था. रियो ओलंपिक में सिंधु फाइनल में स्पेन की केरोलिना मारिन के हाथों हार गई थीं. यहां टोक्यो में सिंधु को सेमीफाइनल में ताइवान की ताए जू यिंग के हाथों हार मिली थी.

इस पदक का जश्न मनाने के बारे में सिंधु ने कहा, " मैं नौवें आसमान पर हूं. मैं इस पल का आनंद लेने जा रही हूं. मेरे परिवार ने मेरे लिए कड़ी मेहनत की है और बहुत प्रयास किया है इसलिए मैं बहुत आभारी हूं. और मेरे प्रायोजकों ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद देना और इस पल का आनंद लेना चाहती हूं.

सिंधु के इस पदक के साथ टोक्यो में भारत के कुल दो पदक हो गए हैं. इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीत था. इस तरह भारत ने रियो में जीत गए पदकों की बराबरी कर ली है. रियो में सिंधु ने जहां कांस्य जीता था वहीं साक्षी मलिक ने कुश्ती में कांस्य जीता था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड