एक हाथ से हॉकी खेलने में माहिर हैं Vivek Sagar, यहां पढ़ें उनसे जुड़ा एक रोचक वाक्या

टोक्यो में चल रहे ओलंपिक के हॉकी मुकाबले में अर्जेंटीना को भारत ने हराने में कामयाबी हासिल की है. इस जीत में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी के रहने वाले विवेक सागर की बड़ी भूमिका है.

विवेक सागर (Photo Credits: Instagram)

भोपाल, 29 जुलाई: टोक्यो में चल रहे ओलंपिक के हॉकी मुकाबले में अर्जेंटीना को भारत ने हराने में कामयाबी हासिल की है. इस जीत में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी के रहने वाले विवेक सागर की बड़ी भूमिका है. विवेक सागर ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें एक हाथ से हॉकी खेलने में महारत हासिल है. विवेक सागर के हॉकी खेलने से जुड़ा एक रोचक वाक्या है, जो कुछ साल पुराना है जब विवेक भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे तभी उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी, यह चोट बहुत गंभीर थी. तब मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के मुख्य कोच अशोक ध्यानचंद ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया.

बताते हैं कि विवेक सागर को लगी चोट के कारण उनका खेलना मुश्किल हो गया था और विवेक को भोपाल से वापस इटारसी लौटना पड़ा था, मगर वह शांत नहीं बैठा और मैदान में उतर कर लगातार अभ्यास करने लगा. डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि विवेक बाएं हाथ पर ज्यादा जोर न दें इस बात से अशोक ध्यानचंद भी बाकी वाकिफ थे, इसलिए उन्होंने विवेक को दाएं हाथ से हॉकी खेलने के लिए कहा और उसका बाएं हाथ को बांध देते थे. इस तरह वह सिर्फ दाएं हाथ से हॉकी खेलता और लगातार अभ्यास करने के बाद उसे दाएं हाथ से हॉकी खेलने में महारत हासिल हो गई.

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोड़ा अर्जेंटीना का गुरुर, 3-1 से दी पटकनी

अशोक ध्यानचंद का कहना है कि विवेक को चोट गंभीर थी और कुछ भी हो सकता था, मगर उसने हिम्मत नहीं हारी अपना इलाज कराया और वह फिर मैदान पर लौटा। विवेक जैसे बड़े जिगर वाले खिलाड़ी ही यह करिश्मा कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\