Tokyo Olympics 2020: भारत को मिली पहली जीत, आयरलैंड को 1-0 से हराया

टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम को लगातार तीन हार के बाद पहली जीत नसीब हुई है. उसने शुक्रवार को अपने चौथे ग्रुप मैच में आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया है.

भारतीय महिला हॉकी टीम (Photo Credits: PTI)

टोक्यो, 30 जुलाई : टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत की महिला हॉकी टीम को लगातार तीन हार के बाद पहली जीत नसीब हुई है. उसने शुक्रवार को अपने चौथे ग्रुप मैच में आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया है. ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच पर खेले गए इस मुकाबले में मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में नवनीत कौर ने किया. यह एक फील्ड गोल था, जिसने भारत को तीन हार के बाद टोक्यों में खुशी मनाने का मौका दिया.

वैसे यह मैच भारतीय अग्रिम पंक्ति खासकर पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञों के लिए बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि 14 पेनाल्टी कार्नर मिलने के बावजूद भारत उसे एक भी गोल में कन्वर्ट नहीं कर सका. आयरिश टीम को बदले में तीन पीसी मिले लेकिन वह भी गोल नहीं कर सकी. अब भारत को अपना अंतिम ग्रुप मैच दक्षिण अफ्रीका से खेलना है. भारतीय टीम वैसे नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी है. यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से दी शिकस्त

भारत के ग्रुप-ए में चार मैचों से तीन अंक हैं और वह अपने ग्रुप में शामिल छह टीमें के बीच पांचवें स्थान पर है. दूसरी ओर, भारत की पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है और आज ही वह जापान के साथ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड