CWG 2022: मुक्केबाजी में तीन पदक और पक्के, हिमा दास और पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची
भारत के तीन और मुक्केबाजों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्के कर लिये जबकि पुरूष हॉकी टीम ने पूल में शीर्ष पर रहकर अंतिम चार में जगह बनाई और हिमा दास 200 मीटर दौड़ में अपनी हीट में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची.
पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में
हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर पूल बी के आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4 . 1 से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा . भारतीय टीम पूल बी में तीन जीत और एक ड्रॉ के बाद दस अंक लेकर शीर्ष पर रही जबकि इंग्लैंड के भी समान अंक रहे लेकिन भारत ने गोल औसत में बाजी मारी.
हरियाणा के 22 साल के सागर ने पुरूषों के सुपर हेवीवेट (+92 किग्रा) वर्ग के क्वार्टरफाइनल में सेशेल्स के केडी इवांस एग्नेस पर 5-0 की जीत से मुक्केबाजी रिंग में भारत के छह पदक पक्के कर दिये.
फिर जैसमीन ने महिलाओं के लाइटवेट (60 किग्रा) वर्ग के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की ट्राय गार्टन को 4-1 के विभाजित फैसले में हराया. इससे पहले विश्व चैम्पियन निकहत जरीन, नीतू गंघास और मुहम्मद हुसामुद्दीन सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं.
भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास 200 मीटर स्पर्धा में अपनी हीट में 23.42 सेकेंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहीं जिससे उन्होंने सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया. वहीं महिलाओं की हैमर थ्रो स्पर्धा में भारत की मंजू बाला ने फाइनल में प्रवेश किया जबकि हमवतन सरिता सिंह ऐसा करने में विफल रहीं.
शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी भी राउंड 32 मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही. उन्होंने उत्तरी आयरलैंड के ओवेन कैथकार्ट और सोफी अर्ली की जोड़ी को 3-0 (11-7, 11-8, 11-9) से हराया. भारतीय जोड़ी अब मलेशिया के ची फेंग लियोंग और यिंग हो की जोड़ी से भिड़ेगी.
पर शेट्टी ओर टेनिस की भारतीय जोड़ी को राउंड 64 के मुकाबले में मलेशिया के वोंग कि शेन और टी आई जिन की जोड़ी से 6-11 10-12 13-11 11-8 8-11 से हार मिली
पैरा टेबल टेनिस में मिला जुला दिन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

