Qatar GP 2025 Free Live Streaming: क़तर ग्रां प्री में ड्राइवर्स वर्ल्ड चैंपियन का फैसला आज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

क़तर ग्रां प्री 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहाँ दर्शक किसी भी स्मार्ट डिवाइस पर हाई-क्वालिटी लाइव एक्शन देख पाएंगे.

Lando Norris (Photo Credit:X@F1)

Qatar GP 2025 Free Live Telecast: फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2025 का सबसे अहम मोड़ क़तर के लुसैल इंटरनेशनल सर्किट (Lusail International Circuit) पर देखने को मिलेगा, जहां सीज़न की अंतिम से पहले की रेस (Penultimate Race) रविवार को आयोजित की जाएगीं. लास वेगास में हुए रोमांचक मुकाबले के बाद चैंपियनशिप की रफ़्तार तेज़ हो गई है और अब मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुँच चुका है. लैंडो नॉरिस, ऑस्कर पियास्त्री और मैक्स वर्स्टापेन के बीच खिताबी जंग कड़ी हो चुकी है और क़तर रेस 2025 में नया विश्व चैंपियन भी मिल सकता है. यह ग्रां प्री ड्राइवर्स’ वर्ल्ड चैंपियन घोषित करने का सबसे पहला मौका होगा, क्योंकि अंक तालिका बेहद नज़दीक है और हर ओवरटेक मायने रखता है. इस दिन से शुरू हो रहा है महिला प्रीमियर लीग, यहां देखें लाइव प्रसारण, टाइम टेबल और वेन्यू के साथ फुल शेड्यूल

नॉरिस क़तर ग्रां प्री में खिताब पक्का कर सकते हैं अगर वे अपने सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंदी ऑस्कर पियास्त्री से 4 अंक अधिक हासिल कर लेते हैं. अगर नॉरिस यह रेस जीत लेते हैं, तो फिर पियास्त्री और वर्स्टापेन कहीं भी फिनिश करें, नॉरिस चैंपियन बन जाएंगे. लास वेगास स्प्रिंट में पियास्त्री ने जीत दर्ज कर नॉरिस की बढ़त 2 अंक कम कर दी थी, जबकि नॉरिस तीसरे स्थान पर रहे. वर्स्टापेन चौथे स्थान पर रहे और अब वे नॉरिस से 25 अंक पीछे हैं. क़तर में तीनों के बीच अंतिम और निर्णायक संघर्ष देखने को मिलेगा. लास वेगास में मैकलारेन टीम तकनीकी नियमों के उल्लंघन के चलते डिस्क्वॉलिफाई हो गई थी, जिससे खिताबी मुकाबला और भी रोचक हो गया है.

क़तर ग्रां प्री 2025 कब और कहां आयोजित होगा?

क़तर ग्रां प्री 2025 का मुख्य मुकाबला 30 नवंबर (रविवार) को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे (IST) शुरू होगा. यह रेस Lusail International Circuit, Qatar में आयोजित की जाएगी, जिसे भव्य नाइट रेस के लिए जाना जाता है.

क़तर ग्रां प्री 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में क़तर ग्रां प्री 2025 का  भारत में फैंस TATA Play FanCode Sports Channel पर इस रेस का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

भारत में क़तर ग्रां प्री 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

क़तर ग्रां प्री 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहाँ दर्शक किसी भी स्मार्ट डिवाइस पर हाई-क्वालिटी लाइव एक्शन देख पाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

\