Who is Brooks Nader? कौन हैं ब्रूक्स नादेर? जानिए अमेरिकी मॉडल और कार्लोस अल्काराज़ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ

ब्रूक्स ने 2019 में विज्ञापन जगत के एग्जीक्यूटिव बिली हेयर से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए. 2024 में उनका नाम प्रिंस कॉन्सटेंटाइन-एलेक्सियोस ऑफ ग्रीस एंड डेनमार्क से भी जोड़ा गया.

ब्रूक्स नादेर, कार्लोस अल्काराज़(Photo credit: Instagram @brooksnader and @carlitosalcarazz)

Who is Brooks Nader? टेनिस जगत में इन दिनों केवल कार्लोस अल्काराज़ की दमदार जीत ही नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में है. चर्चा यह है कि 22 वर्षीय स्पेनिश स्टार अमेरिकी मॉडल ब्रूक्स नादेर को डेट कर रहे हैं. इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब ब्रूक्स की बहन ग्रेस एन ने मीडिया से बातचीत में उनके रिश्ते को लेकर संकेत दिए. ग्रेस एन ने मीडिया से बातचीत में कहा, "अफवाहें सच हैं. डेटिंग एक ढीला शब्द है. लेकिन इतना ज़रूर कह सकती हूं कि वो (कार्लोस) इस वक्त मैन ऑफ द आवर हैं." इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. जोकोविच बनाम टेलर फ्रिट्ज यूएस ओपन सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल

हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रूक्स नादेर का नाम एक साथ दो बड़े टेनिस खिलाड़ियों कार्लोस अल्काराज़ और जानिक सिनर से जोड़ा गया हैं. दरअसल, यूएस ओपन 2025 के दौरान उन्हें दोनों से लिंक किया गया था. इससे पहले ब्रूक्स को लेकर चर्चा थी कि वह जानिक सिनर को डेट कर रही हैं. जब उनसे इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने जिमी किमेल के शो में जवाब दिया. "क्या ये पूछताछ है?" उन्होंने साथ ही कहा, "आप करीब हैं, लेकिन हम उस मैच में नहीं थे."

कार्लोस अल्काराज़ का नाम इससे पहले भी ब्रिटिश टेनिस स्टार एमा राडुकानु से जोड़ा जा चुका है. लेकिन यूएस ओपन 2025 के दौरान ब्रूक्स नादेर और अल्काराज़ की लिंकअप खबरों ने नया मोड़ ले लिया हैं.

कौन हैं ब्रूक्स नादेर?

Share Now

\