टेनिस: स्टीव जॉनसन ने वावरिंका को दिखाया टूर्नामेंट से बहार का रास्ता

चोट के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाले स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टान वावरिंका को इटली ओपन के पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा.

स्टान वावरिंका (Photo Credits: Facebook)

रोम:  चोट के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाले स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टान वावरिंका को इटली ओपन के पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-23 वावरिंका को पहले दौर में अमेरिका के स्टीव जॉनसन ने मात दी.

वर्ल्ड नम्बर-55 जॉनसन ने तीन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी वावरिंका को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया.

मैच के बाद वावरिंका ने कहा, "मैंने 12 दिन पहले ही टेनिस फिर से खेलना शुरू किया था. मुझे लगा था कि मैं आस्ट्रेलिया ओपन में वापसी कर सकता हूं, लेकिन इसमें दिए गए प्रदर्शन से साफ हो गया कि मैं तैयार नहीं था.

वावरिंका ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि मैं टेनिस खेलना जारी रखूं, ताकि मैं यह पता कर सकूं कि शीर्ष स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ मेरा प्रदर्शन कैसा है.  मैं वर्तमान में अपनी फिटनेस से संतुष्ट हूं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें