अमेरिकी सनसनी सेरेना विलियम्स अपने अभद्र व्यवहार के कारण चीन ओपन में नहीं खेलेंगी

अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने चीन ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है. ऐसी भी संभावना है कि वह बाकी के बचे इस सीजन में कोर्ट पर नहीं उतरें.

सेरेना विल्लियम्स (Photo Credits: Instagram)

बीजिंग: अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने चीन ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है. ऐसी भी संभावना है कि वह बाकी के बचे इस सीजन में कोर्ट पर नहीं उतरें. इसके पीछे अमेरिकी ओपन के फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका के हाथों फाइनल में मिली हार और मैच के दौरान और बाद में उनके व्यवहार से पैदा हुए विवाद को बताया जा रहा है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ओपन की शुरुआत शनिवार से हो रही है, लेकिन इसके ड्रॉ में सेरेना के अलावा उनकी बहन वीनस का नाम भी नहीं है.

अमेरिका ओपन में कोच से निर्देश लेने के कारण सेरेना पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा था जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें रैकेट को जमीन पर मारा था. सेरेना ने हालांकि कहा है कि वह इस विवाद से बाहर निकलना चाहती हैं. उन्होंने मैच के दौरान कोच से मदद मांगने की बात से इनकार किया है जबकि उनके कोच पेट्रिक माउराटोग्लोउ ने कहा था कि वह सेरेना के इशारा कर रहे थे. सेरेना ने कहा, "मुझे समझ नहीं आया कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं." रैकेट को पटकने के बाद उन्होंने अंपायर कार्लोस रामोस को 'झूठा' और 'चोर' कहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड