Video: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए सेरेना विलियम्स ने टॉपलेस होकर गाया गाना
टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स रविवार को उस समय इंटरनेट पर छा गई जब उन्होंने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए टापलेस वीडियो डाला जिसमें वह ‘आई टच माइसेल्फ’ गाना गा रही हैं।
सिडनी: टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स रविवार को उस समय इंटरनेट पर छा गई जब उन्होंने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए टापलेस वीडियो डाला जिसमें वह ‘आई टच माइसेल्फ’ गाना गा रही हैं. इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो में सेरेना ने अपने स्तनों को हाथ से ढका हुआ है और वह ब्रेस्ट कैंसर नेटवर्क आस्ट्रेलिया के समर्थन में आस्ट्रेलिया के बैंड द डिविनिल्स का 1991 का गाना गा रही हैं.
सेरेना ने पोस्ट में लिखा, ‘‘इस बार स्तन कैंसर जागरूकता माह पर मैंने द डिविनिल्स के वैश्विक हिट ‘आई टच माइसेल्फ’ को रिकार्ड किया जिससे कि महिलाओं को याद दिलाऊं कि वे नियमित रूप से स्वयं का निरीक्षण करें.’’
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2018 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

