India vs Sweden, Davis Cup 2024 Live Streaming: डेविस कप में स्वीडन से भिड़ेगा भारत, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें टेनिस मुकाबले का लाइव प्रसारण

India vs Sweden, Davis Cup 2024 Live Telecast: डेविस कप 2024 वर्ल्ड ग्रुप 1 में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए शनिवार को दोनों सिंगल्स मैच हारने के बाद भारत को अपने सभी अगले मैच जीतने की जरूरत है. टीम ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. स्वीडन के खिलाफ भी इसी तरह के नतीजे की उम्मीद करेगी. दो दिवसीय कार्यक्रम स्टॉकहोम के रॉयल टेनिस हॉल में 15 सितंबर(रविवार) को भारतीय समयनुसार शाम 04:30 बजे से खेला जाएगा. भारत बनाम स्वीडन डेविस कप 2024 वर्ल्ड ग्रुप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी. डेविस कप टेनिस मैचों का सीधा प्रसारण भारत में DD स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर होगा.

भारत बनाम स्वीडन डेविस कप का प्रसारण डिटेल्स