T20 World Cup: नामीबिया ने एशियन चैंपियन श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट में किया बड़ा अपसेट

टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया क्योंकि नामीबिया ने रविवार को कार्दिनिया पार्क, जिलॉन्ग में आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में एशिया कप चैंपियन श्रीलंका पर 55 रन से चौंकाने वाली जीत हासिल की.

नामीबिया (Photo Credits: Twitter)

जिलॉन्ग, 16 अक्टूबर : टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया क्योंकि नामीबिया ने रविवार को कार्दिनिया पार्क, जिलॉन्ग में आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में एशिया कप चैंपियन श्रीलंका पर 55 रन से चौंकाने वाली जीत हासिल की. जान फ्रिलिंक (44) और जेजे स्मिट (नाबाद 31) की बड़ी-बड़ी बाउंड्रियों के बाद नामीबिया ने 20 ओवरों में 163/7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया, जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, श्रीलंका को आलआउट करने के लिए अपनी फुलर और शॉर्ट लेंथ को अच्छी तरह से इस्तेमाल किया. श्रीलंका की टीम 19 ओवर में 108 रन पर सिमट गई.

नामीबिया की शानदार जीत में फ्रिलिंक ने अपने चार ओवरों में 2/26 के शानदार प्रदर्शन के साथ बल्लेबाजी से भी योगदान दिया और श्रीलंका के नेट रन रेट में भारी सेंध लगाते हुए सुपर 12 क्वालीफाई करने का रास्ता और आसान बना लिया. उनके अलावा डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज और बेन शिकोंगो ने दो-दो विकेट लिए. 163/7 के बचाव में, विसे ने नामीबिया को पहली सफलता दिलाई, क्योंकि कुसल मेंडिस दूसरे ओवर में विकेटकीपर को कैच थमा बैठे. शिकोंगो ने चौथे ओवर में लगातार दो विकेट लेकर श्रीलंका की पारी की कमर तोड़ दी. यह भी पढ़ें : भारतीय महिला गेंदबाज दीप्ति शर्मा का संदर्भ उठाने पर स्टार्क पर बरसे बदानी

पथुम निसंका और दनुष्का गुणथिलका को पवेलियन भेज दिया और गुणथिलका को बिना खाता खोले ही आउट कर दिया. पावर-प्ले के बाद, धनंजय डी सिल्वा भी बिना कुछ कमाल दिखाए चलते बने. भानुका राजपक्षे और दासुन शनाका ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े, राजपक्षे बाएं हाथ के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज की गेंद पर डीप मिड-विकेट कैच आउट हो गए. वानिंदु हसरंगा भी अपनी टीम की नैया पार नहीं करवा पाए. जब शनाका को पवेलियन भेजा गया, तो नामीबिया ने एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम की.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी