T20 World Cup-2022: विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले नेट्स में हर्षल की गेंद पर लगी चोट

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेले जाने वाले इंग्लैंड के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल से पहले चोटिल हो गए. पूर्व भारतीय कप्तान को अभ्यास सत्र के दौरान हर्षल पटेल की गेंद पर चोट लगी.

विराट कोहली (Photo Credits ANI)

एडिलेड, 9 नवंबर : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेले जाने वाले इंग्लैंड के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल से पहले चोटिल हो गए. पूर्व भारतीय कप्तान को अभ्यास सत्र के दौरान हर्षल पटेल की गेंद पर चोट लगी. उसी समय वह दर्द से परेशान दिखें. स्टार बल्लेबाज को चोट लगने के बाद घुटनों के बल नीचे बैठ गए और बाद में नेट सेशन छोड़ने से पहले बल्लेबाजी की.

हर्षल उन्हें देखने गए, लेकिन कोहली ठीक नजर आए. हालांकि, कोहली ने कुछ समय बाद अपना प्रशिक्षण फिर से शुरू किया.वहीं, मंगलवार को भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी कथित तौर पर एक नेट सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे. क्रिक ट्रेकर की एक रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि करिश्माई सलामी बल्लेबाज के दाहिने हाथ में एक आइस पैक बंधा हुआ था. रिपोर्ट में कहा गया है कि शर्मा अभ्यास के लिए लौटने से पहले प्रशिक्षण के दौरान चोट लगने से से बाहर चले गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 वर्षीय बल्लेबाज अभी भी चोट से दिक्कत में लग रहे थे. यह भी पढ़ें : IND vs ENG, Semi Final Video: मैदान के बहार भी चल रही है एक जंग, दोनों टीम के फैंस में जबरदस्त उत्साह

रिपोर्ट में कहा गया, "रोहित शर्मा नियमित रूप से अभ्यास के दौरान भारतीय टीम के थ्रो-डाउन विशेषज्ञ एस. रघु का सामना कर रहे थे. सत्र के दौरान, एक छोटी गेंद उन्हें लग गई और वह घायल हो गए." रोहित गेंद पर डिफेंस करना चा रहे थे, लेकिन हिट करने गए और चोटिल हो गए. लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें आइसपैक के साथ, देखा गया. बाद में उन्होंने प्रशिक्षण फिर से शुरू किया, लेकिन इस बार केवल रक्षात्मक शॉट ही खेले.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका