T20 International: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहे टी20 मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने की डेविड वॉर्नर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को तीसरा और निर्णायक टी20 मैच खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से जीत ली. ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई. ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 17 अगस्त : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को तीसरा और निर्णायक टी20 मैच खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से जीत ली. ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई. ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस सम्मान को हासिल करते ही मैक्सवेल ने वॉर्नर की बराबरी कर ली.

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 173 रन की जरूरत थी. टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी. सलामी बल्लेबाजों ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े. इस समय ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत आसान लग रही थी. लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद जैसे विकेटों की झड़ी लग गई और टीम ने 122 रन पर 6 विकेट खो दिए. यह भी पढ़ें : Asia Cup 2025: गौतम गंभीर का नया विजन! T20 टीम इंडिया को मिलेगा नया स्वरूप और ऑल फॉर्मेट कप्तान, एशिया कप पर रहेंगी सबकी निगाहें

आखिरी 37 गेंद में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 51 रन बनाने थे. दक्षिण अफ्रीका की घातक गेंदबाजी देखते हुए यह मुश्किल लग रहा था. लेकिन, यहीं पर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल एक बार फिर चट्टान के रूप में खड़े हो गए. बाद के लगभग सभी रन मैक्सवेल के बल्ले से निकले. उन्होंने 36 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीत लिया.

मैक्सवेल को उनकी यादगार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया. मैक्सवेल के अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का यह 12वां 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब था. मैक्सवेल ने डेविड वॉर्नर की बराबरी की. वॉर्नर भी टी20 में 12 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीत चुके हैं.

डेविड वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में मैक्सवेल के पास उन्हें पीछे छोड़ने का और टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने का मौका है. 36 साल के मैक्सवेल ने 124 टी20 मैचों में 5 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 2,833 रन बनाए हैं और 49 विकेट लिए हैं. मैक्सवेल रोहित शर्मा के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC ODI World Cup 2027: आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर?

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े