SRH vs DC TATA IPL 2025 Preview: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सोमवार, 05 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा.

दिल्ली कैपिटल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. यह दोनों टीमों के लिए इस सीजन का 11वां मुकाबला होगा. जहां दिल्ली कैपिटल्स अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, वहीं मेजबान हैदराबाद की हालत काफी खराब है। SRH ने अब तक केवल 6 अंक ही जुटाए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली इस मुकाबले में वापसी कर पाएगी या हैदराबाद अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर अंक तालिका में सुधार करेगी. हैदराबाद में एसआरएच के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज करेंगे वापसी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. शुरुआत में टीम अपराजेय दिख रही थी, लेकिन अब तक उसे चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. खासकर हालिया दौर में टीम की लय बिगड़ती नजर आ रही है, जहां पिछले चार में से तीन मुकाबले वह हार चुकी है. ऐसे में अगर दिल्ली को SRH के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ता है, तो प्लेऑफ में क्वालिफाई करना टीम के लिए और भी जटिल हो जाएगा.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SRH vs DC Head-to-Head Record): आईपीएल इतिहास में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से हैदराबाद ने 13 बार जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच मुकाबले आमतौर पर काफी करीबी और रोमांचक रहे हैं. इस बार भी दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अहम मुकाबला खेलने उतरेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के प्रमुख खिलाड़ी (SRH vs DC IPL 2025 Key Players To Watch Out): इस मुकाबले में जिन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी, उनमें ईशान किशन, मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और केएल राहुल शामिल हैं. ये खिलाड़ी किसी भी पल मैच का रुख पलट सकते हैं और अपनी टीम के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

वे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (SRH vs DC IPL 2025 Mini Battle): ईशान किशन इस सीजन में तेज स्ट्राइक रेट के बावजूद निरंतरता में पीछे रहे हैं और ज्यादातर बार आउट हो चुके हैं. उनका सामना नई गेंद से मिचेल स्टार्क जैसे घातक गेंदबाज से होगा. वहीं, ट्रैविस हेड भी बड़े स्कोर बनाने में असफल रहे हैं और स्पिन के खिलाफ उनकी कमजोरी को कुलदीप यादव भुना सकते हैं. दिल्ली के कप्तान केएल राहुल इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनका विकेट लेना मोहम्मद शमी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगा, जिन्होंने अब तक विकेट लेने के मामले में निराश किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सोमवार, 05 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में आईपीएल 2025 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. दर्शक इस मुकाबले को Star Sports के एचडी और एसडी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर यह मैच ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, जहां सब्सक्रिप्शन के जरिए दर्शक लाइव एक्शन का आनंद ले सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (सी), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी

Share Now

Tags

DC DC vs SRH Delhi Capitals Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 IPL 2025 Live Streaming IPL 2025 Live Streaming Online IPL 2025 Live Telecast IPL LIVE Streaming IPL Live Telecast live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming SRH SRH vs DC srh vs dc live SRH vs DC Live Streaming SRH vs DC Live Telecast SunRisers Hyderabad Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Streaming Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Telecast Sunrisers vs Capitals आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन आईपीएल लाइव टेलीकास्ट आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 एसआरएच एसआरएच बनाम डीसी एसआरएच बनाम डीसी लाइव एसआरएच बनाम डीसी लाइव टेलीकास्ट एसआरएच बनाम डीसी लाइव स्ट्रीमिंग डीसी डीसी बनाम एसआरएच दिल्ली कैपिटल दिल्ली कैपिटल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\