Sourav Ganguly Birthday: 53 साल के हुए सौरव गांगुली, बीसीसीआई ने दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मंगलवार को 53 साल के हो गए हैं. इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने पूर्व अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके आंकड़ों पर प्रकाश डाला है. बीसीसीआई ने 'एक्स' पर लिखा, "424 अंतरराष्ट्रीय मैच, 18,575 अंतरराष्ट्रीय रन, 38 अंतरराष्ट्रीय शतक.

सौरव गांगुली

नई दिल्ली, 8 जुलाई : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मंगलवार को 53 साल के हो गए हैं. इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने पूर्व अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके आंकड़ों पर प्रकाश डाला है. बीसीसीआई ने 'एक्स' पर लिखा, "424 अंतरराष्ट्रीय मैच, 18,575 अंतरराष्ट्रीय रन, 38 अंतरराष्ट्रीय शतक. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं." इसका जवाब देते हुए सौरव गांगुली ने लिखा, "धन्यवाद बीसीसीआई. दुनिया का सबसे बेहतरीन खेल संगठन."

साल 1992 के 'बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड सीरीज' में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने के बाद, गांगुली ने 16 वर्षों तक देश की सेवा की. बीसीसीआई ने सौरव गांगुली से जुड़े जिन आंकड़ों को साझा किया है, वह बेहद खास हैं. आइए, इसे विस्तार से समझते हैं. सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले. गांगुली को भारत के सबसे महान कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाजों में गिना जाता है, खासकर वनडे में उनका रिकॉर्ड शानदार है. यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष पर फैसले को लेकर देरी से कोई नुकसान नहीं: विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर

जनवरी 1992 में वनडे करियर की शुरुआत करने वाले गांगुली ने 300 पारियों में 41.02 की औसत के साथ 11,363 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 72 अर्धशतक आए. इस फॉर्मेट में 'दादा' का सर्वोच्च स्कोर 183 रन है. वनडे करियर की शुरुआत के करीब चार साल बाद गांगुली को टेस्ट में भी डेब्यू का मौका मिला. उन्होंने इस फॉर्मेट में 188 पारियां खेलीं, जिसमें 42.17 की औसत के साथ 7,212 रन जड़े. इस दौरान 16 शतक और 35 अर्धशतक देखने को मिले. सौरव गांगुली टेस्ट क्रिकेट में 7,000 से अधिक रन बनाने वाले आठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं. वह इस प्रारूप में भारत के लिए नौवें सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट