PAK vs ENG 1st Test 2022, Day 2: इंग्लैंड के रिकॉर्ड 657 रन के जवाब में पाकिस्तान की ठोस शुरुआत

दूसरे दिन स्टंप्स के समय अब्दुल्लाह शफीक 89 और इमाम उल हक 90 रन बल्लेबाजी कर रहे  थे. दोनों ने पारी के 29वें ओवर में शतकीय साझेदारी पूरी की और दिन में 51 ओवर की बल्लेबाजी के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट लिए तरसाये रखा।.

ENG vs PAK (Photo Credits: Twitter)

दूसरे दिन स्टंप्स के समय अब्दुल्लाह शफीक 89 और इमाम उल हक 90 रन बल्लेबाजी कर रहे  थे। दोनों ने पारी के 29वें ओवर में शतकीय साझेदारी पूरी की और दिन में 51 ओवर की बल्लेबाजी के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट लिए तरसाये रखा. शफीक ने इस दौरान 158 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाये जबकि इमाम ने 148 गेंद की नाबाद पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया. दोनों इस साल मार्च में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 252 रन की अटूट साझेदारी की थी. यह भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ पर भारी पड़ा शेल्डन जैक्सन का नाबाद शतकीय पारी, विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौरष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराया

पाकिस्तान की टीम अब भी इंग्लैंड से 476 रन पीछे है. इससे पहले पाकिस्तान में 17 साल के बाद टेस्ट खेल रही इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन 75 ओवर में चार विकेट पर 506 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था जिसमें उसके शीर्ष पांच में से चार बल्लेबाजों ने शतक जड़े. इंग्लैंड ने उसी रफ्तार से दूसरे दिन भी 151 रन जोड़े और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पारियों में सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

इंग्लैंड का टेस्ट पारियों में पाकिस्तान के खिलाफ पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मैनचेस्टर में 2016 में रहा था जब उसने आठ विकेट पर 589 रन बनाये थे.

पाकिस्तानी लेग स्पिनर जाहिद महमूद पदार्पण टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 235 रन देकर चार विकेट झटके। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के ऑफ स्पिनर सूरज रणदीव के नाम था जिन्होंने 2010 में कोलंबो में भारत के खिलाफ 222 रन देकर दो विकेट लिए थे.

पाकिस्तान की गेंदबाजी की समस्या भी बढ़ गयी है क्योंकि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ अपने पैर में असहजता के कारण दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतर सके। रऊफ का पहले दिन क्षेत्ररक्षण करते हुए पैर मुड़ गया था और टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी चोट पर निगरानी रखे है.

पहले दिन इंग्लैंड के लिये जाक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रुक शतक जड़े. टीम ने दूसरे दिन भी इसी लय में खेलना जारी रखा. कप्तान बेन स्टोक्स ने 34 रन से खेलना शुरू किया और 41 रन बनाकर आउट हुए जबकि 101 रन पर खेलने उतरे ब्रुक ने महमूद के एक ओवर में 27 रन जड़े दिये जिसमें एक रिवर्स शॉट से लगा छक्का जड़ा. उन्होंने 116 गेंद में 153 रन बनाये जिसमें 19 चौके और पांच छक्के शामिल हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड