India vs West Indies: शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल ने लगाए शतक, टीम इंडिया की पहली पारी 518/5 पर घोषित

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी. भारत की ओर से इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाए.

भारत बनाम वेस्टइंडीज( Photo Credit: X/@BCCI)

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर : भारत ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी. भारत की ओर से इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अलावा कप्तान शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने शतक लगाए. मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े. राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े. जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए. वह रन आउट होकर अपना तीसरा दोहरा शतक लगाने से चूक गए. इसके बाद कप्तान गिल ने नितीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 91 रन जुटाते हुए टीम को 400 के पार पहुंचा दिया. नितीश ने 54 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली. यह भी पढ़ें : IND vs WI 2nd Test 2025 Day 2 Scorecard: टीम इंडिया ने 518 रनों पर घोषित की अपनी पहली पारी, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने खेली बड़ी शतकीय पारी, यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड

यहां से एक और शानदार साझेदारी देखने को मिली. गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़ते हुए टीम को 500 के पार पहुंचाया. 134.2 ओवर में ध्रुव जुरेल (44) रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए, जिसके तुरंत बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी. गिल 196 गेंदों में 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद रहे. यह बतौर कप्तान उनका पांचवां शतक रहा. वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 98 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने एक विकेट अपने नाम किया. भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी.A

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma And Sanju Samson Video: रोहित शर्मा की एक बात ने बदली संजू सैमसन की किस्मत, नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, वायरल हुआ भावुक वीडियो

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\