Shah Rukh Khan Reacts To Viral Video: विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के वायरल पठान के हुक स्टेप वाले डांस वीडियो पर शाहरुख खान ने दी रिएक्शन, देखें Tweet

कुछ ही दिन पहले रिलीज़ हुई फिल्म पठान की थीम सांग "झूम जो पठान" काफ़ी वायरल हो रही है. शाहरुख खान की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान की हुक स्टेप पर कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के के खिलाफ पहले मैच के दौरान भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी झूमते दिखे थे जो वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसके बाद बॉलीवुड के बादशाह ने भी ट्विटर पर अपने लोकप्रिय #AskSRK सत्र के दौरान इस वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया दी है. शाहरुख खान ने लिखा, "वे इसे मुझसे बेहतर कर रहे हैं !! इसे विराट और जडेजा से सीखना होगा!!!”

ट्वीट देखें: