Sania Mirza To Marry Mohammed Shami? मोहम्मद शमी से शादी नहीं करने वाली है सानिया मिर्जा, अफवाहों पर टेनिस स्टार के पिता ने लगाया पूर्ण विराम

कुछ समय से भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बारे में बड़ी अफवाहें फैल रही है. अफवाहों ये उड़ रही है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है, साथ ही दोनों का एडिटिंग फोटो वायरल हो रही हैं. हालांकि, टेनिस स्टार के पिता इमरान मिर्जा ने इन दावों को तुरंत खारिज कर दिया, साथ ही अटकलों पर विराम लगा दिया है.

सानिया मिर्ज़ा (बाएं) और मोहम्मद शमी (दाएं) (Photo credit: Instagram)

Sania Mirza to Marry Mohammed Shami? कुछ समय से भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बारे में बड़ी अफवाहें फैल रही है. अफवाहों ये उड़ रही है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है, साथ ही दोनों का एडिटिंग फोटो वायरल हो रही हैं. हालांकि, टेनिस स्टार  के पिता इमरान मिर्जा ने इन दावों को तुरंत खारिज कर दिया, साथ ही अटकलों पर विराम लगा दिया है. NDTV को दिए गए एक स्पष्ट बयान में, इमरान मिर्जा ने अफवाहों को 'पूरी तरह बकवास' बताया है. इन दोनों के बारे में अफवाहें इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गईं, वायरल एडिटेड तस्वीर मूल रूप से 2010 में क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ सानिया मिर्जा की शादी की है. हालांकि, फर्जी तस्वीर में मलिक की तस्वीर की जगह शमी की तस्वीर लगा दी गई, जो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी से शादी करने जा रही सानिया मिर्जा? यहां जानें पूर्व टेनिस स्टार और तेज गेंदबाज की शादी की वायरल फोटो की सच्चाई

क्रिकेटर शोएब मलिक से सानिया का हालिया तलाक अभी भी सार्वजनिक चर्चा का विषय है. इसलिए, एक नए रिश्ते के बारे में अफवाहें सामने आई हैं. हालांकि, इमरान मिर्जा के बयान में सानिया की निजता का सम्मान करने पर जोर दिया गया है. इस बीच, अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में, सानिया मिर्ज़ा ने अपनी हज यात्रा की खबर शेयर की और "गलत कामों" के लिए माफ़ी मांगी और अपने जीवन के लिए आभार व्यक्त किया.

सानिया मिर्ज़ा ने अपने तलाक के बारे में शायद ही कभी बात की हो, लेकिन जब शोएब मलिक की तीसरी शादी की खबर ऑनलाइन आई, तो उनकी टीम ने जनवरी 2024 में एक बयान जारी किया, जिसमें पुष्टि की गई कि दोनों कुछ महीनों से अलग हैं, उन्होंने प्रशंसकों से किसी भी तरह की अटकलों में शामिल न होने का आह्वान किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया, उस्मान तारिक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें PAK बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\