SAFF Championship 2026: भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 11 नवंबर को होगी महामुकाबले की टक्कर; जानें पूरा शेड्यूल
भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप की सबसे सफल टीम है और अब तक 9 बार खिताब जीत चुकी है. भारत ने 2023 में फाइनल में कुवैत को हराकर पिछला संस्करण अपने नाम किया था. इस बार भी ब्लू टाइगर्स अपने मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए लगातार दूसरा और कुल 10वां खिताब जीतने की कोशिश करेंगे.
India vs Pakistan SAFF Championship 2026 Group B Draw: सैफ चैंपियनशिप 2026 का ड्रॉ शनिवार, 1 अगस्त को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को ग्रुप बी में पाकिस्तान और मालदीव के साथ रखा गया है. टूर्नामेंट का 15वां संस्करण 5 से 17 नवंबर 2026 तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेला जाएगा. मौजूदा चैंपियन भारत इस बार रिकॉर्ड 10वीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा.
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 नवंबर को मालदीव के खिलाफ करेगी, जबकि सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 11 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा. दोनों मुकाबले ढाका में आयोजित होंगे. मैचों के समय की घोषणा बाद में की जाएगी.
भारत के ग्रुप का खुलासा:
सैफ चैंपियनशिप 2026 ग्रुप्स (SAFF Championship 2026 Groups)
सैफ चैंपियनशिप 2026 में शुरुआती चरण में सात टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप A: बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान (नेपाल की भागीदारी FIFA निलंबन हटने पर निर्भर)
ग्रुप B: भारत, मालदीव, पाकिस्तान
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (India vs Pakistan Head-To-Head Record)
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 25 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 16 मैच जीते, 7 मुकाबले ड्रॉ रहे, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 जीत मिली है. दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत सैफ चैंपियनशिप 2023 में हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया था.
मालदीव के खिलाफ भी भारत का रिकॉर्ड शानदार है. दोनों टीमों के बीच अब तक 18 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 जीत, 2 ड्रॉ और 3 हार दर्ज की हैं. मार्च 2025 में दोनों के बीच खेले गए मैत्री मैच में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी.
भारत का सैफ चैंपियनशिप 2026 शेड्यूल (India SAFF Championship 2026 Schedule)
5 नवंबर 2026: भारत बनाम मालदीव
11 नवंबर 2026: भारत बनाम पाकिस्तान
भारत की नजर रिकॉर्ड 10वें खिताब पर
भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप की सबसे सफल टीम है और अब तक 9 बार खिताब जीत चुकी है. भारत ने 2023 में फाइनल में कुवैत को हराकर पिछला संस्करण अपने नाम किया था. इस बार भी ब्लू टाइगर्स अपने मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए लगातार दूसरा और कुल 10वां खिताब जीतने की कोशिश करेंगे.