सचिन तेंदुलकर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बालकनी में आए बीमार पक्षी को खिलाया खाना और कराया इलाज

सचिन ने पहले उस 'ब्लैक काईट' को खाने के लिए चिकन, ब्रेड क्रम दिया और पानी भी पिलाया. फिर उन्होंने एक NGO से संपर्क किया जो पशुओं के उपचार के एक्सपर्ट है.

सचिन के दरियादिली को सलाम (Photo: Facebook)

मुंबई: सचिन तेंदुलकर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने भारत को अनगिनत खुशियों के मौके दिए हैं. वह जितने अच्छे खिलाड़ी है उससे भी बेहतर इंसान है. हाल ही में उन्होंने इस बात का परिचय कराया जब उन्होंने अपने घर की बालकनी में आए निर्जलित पक्षी का इलाज करवाया. सचिन तेंदुलकर ने खुद इसका वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया. बता दें कि सचिन ने अपने घर की बालकनी में एक 'ब्लैक काईट' को देखा. वह डिहाइड्रेशन के चलते उड़ नहीं पा रहा था. वीडियो में सचिन ने कहा कि इस परिंदे पर दूसरे पक्षियों ने हमला भी किया जिससे उसे उड़ने में दिक्कत हो रही है.

सचिन ने पहले उस 'ब्लैक काईट' को खाने के लिए चिकन, ब्रेड क्रम दिया और पानी भी पिलाया. फिर उन्होंने एक NGO से संपर्क किया जो पशुओं के उपचार के एक्सपर्ट है. NGO की ओर से दो लोग आए और उन्होंने उस परिंदे को प्राथमिक उपचार दिया. उन लोगों ने बताया था कि 5 से 10 दिन में यह पक्षी रिकवर हो जाएगा और फिर उड़ने लगेगा. मगर सचिन और NGO द्वारा किए गए उपचार की वजह से वह 'ब्लैक काईट' 3 दिन में ही रिकवर हो गया.

बाद में सचिन ने लोगों से एक अपील भी की. उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में लोग अपने घर के बालकनी या टैरेस पर पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करें. इससे उन्हें पर्याप्त पानी मिलेगा और डिहाइड्रेशन नहीं होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\