खेल

सचिन तेंदुलकर ने युवकों को दिया फिटनेस मंत्र, कहा- खाने की टेबल पर कम, जिम में अधिक समय बिताओ

फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को लोगों को सलाह दी कि वे खाने के टेबल से अधिक समय जिम में बिताएं।

सचिन तेंदुलकर ने युवकों को दिया फिटनेस मंत्र, कहा- खाने की टेबल पर कम, जिम में अधिक समय बिताओ
सचिन तेंदुलकर (Photo Credit-PTI)

वसई: फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को लोगों को सलाह दी कि वे खाने के टेबल से अधिक समय जिम में बिताएं.  तेंदुलकर ने यहां कहा, ‘‘हमारा देश खेल प्रेमी है, खेल खेलने वाला देश नहीं और इसलिए हमारे अंदर फिटनेस की कमी है. रिपोर्टों के अनुसार हम विश्व की मधुमेह राजधानी हैं, मोटापे के मामले में हम तीसरे स्थान पर हैं.’’ तेंदुलकर यहां वसई तालुका कला एवं क्रीड़ा महोत्सव के उद्घाटन के लिए आए थे जो कला एवं खेल महोत्सव है. इस मौके पर अनुभवी गायक हरिहरन और मराठी अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी भी मौजूद थीं.

पूर्व भारतीय कप्तान तेंदुलकर ने कहा, ‘‘ये ऐसे आंकड़े नहीं हैं जिन पर हमें गर्व हो और अगर हम इन आंकड़ों में बदलाव नहीं करते तो फिर युवा जनसंख्या होने का कोई फायदा नहीं है.’’ तेंदुलकर ने जिम और खाने की टेबल के समय को बदलने ही सलाह देते हुए कहा, ‘‘जब हम जिम में होते हैं तो हम घड़ी देखते हुए सोचते हैं कि ट्रेडमिल पर मेरे 20 मिनट कब पूरे होंगे और कभी कभी हम 15 मिनट में ही इसे छोड़ देते हैं.’’

यह भी पढ़े: ये हैं T20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टॉप 5 गेंदबाज

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब हम खाने की टेबल पर बैठते हैं जो रसोई की ओर देखते हुए सोचते हैं कि मेरा अगला परांठा कब आएगा. जब हम इसकी अदला बदली कर दें, जिम में पांच मिनट अधिक और खाने की टेबल पर पांच मिनट कम बिताएंगे तो स्वत: ही हमारे स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2018 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).