Rishabh Pant: वनडे और टी20 में अपने खराब फॉर्म पर सवाल पूछे जाने पर जानें क्यों भड़के ऋषभ पंत

ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी चुना गया था, लेकिन वहां भी उनका बल्ला कुछ खास असर नहीं कर पाया.

ऋषभ पंत (Photo Credit : BCCI)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट मैचों की तरह वनडे और टी20 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) पर पंत पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए है. जिसके कारण हार जगह उनकी काफी आलोचना भी रही है.. ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, लेकिन एक बार फिर मौके को भुनाने में नाकाम रहे और 16 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए. पंत ने इस पूरे दौरे में बल्ले से एक भी अच्छी पारी नहीं खेली है और इसके लिए उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ रही है. यह भी पढ़ें: एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए कब ख़त्म होगी भारतीय टीम की तलाश, खराब फॉर्म से जूझ रहे सभी बड़े खिलाड़ी, जानें क्या हो सकती है संभावित टीम

मेरी तुलना करना उचित नहीं- ऋषभ पंत

जब मैच से पहले उनसे पूछा गया कि उनके टेस्ट के आंकड़े काफी अच्छे हैं, लेकिन वनडे और टी20 में उनका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है, तब उन्होंने कहा, रिकॉर्ड मेरा नंबर वन है. सफेद गेंद के क्रिकेट में भी मेरा रिकॉर्ड खराब नहीं है. टेस्ट मैच और सीमित ओवरों के क्रिकेट की तुलना नहीं की जानी चाहिए. तुलना करना मेरे जीवन का हिस्सा नहीं है. तुलना करें कि अभी मैं 24-25 का हूं और जब मैं 30-32 का हो जाऊंगा. इससे पहले मेरे लिए कोई तर्क नहीं है.

ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप रहे

अगर बात करें तो ऋषभ पंत ने अब तक 31 टेस्ट मैचों में कई यादगार पारियां खेली हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया का नेतृत्व कियाथा. हालांकि, वह सीमित ओवरों के प्रारूप में जिस तरह के खेल के लिए जाने जाते हैं, वह नहीं दिखा पाए हैं. ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी चुना गया था, लेकिन वहां भी उनका बल्ला कुछ खास असर नहीं कर पाया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट