टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने में भारतीयों में दूसरे नंबर पर पहुंचे ऋषभ पंत
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. यह उपलब्धि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बुधवार को हासिल की.
चटगांव, 14 दिसंबर : विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. यह उपलब्धि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बुधवार को हासिल की.
पंत ने 45 गेंदों पर 46 रन की अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए. पंत ने दिन के दूसरे सत्र में 32वें ओवर में मेहदी हसन मिराज की फुल टॉस गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया. यह भी पढ़ें : सुनील नारायण अबु धाबी नाईट राइडर्स के कप्तान नियुक्त
उन्होंने यह उपलब्धि 54 पारियों में हासिल की जबकि उनके नियमित कप्तान रोहित शर्मा 51 पारियों में इस उपलब्धि तक पहुंचे थे. ओवरआल सबसे तेज 50 टेस्ट छक्कों में पंत तीसरे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी 46 पारियों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं.
पंत इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले आठवें भारतीय बने हैं. इससे पहले यह कारनामा रोहित, वीरेंदर सहवाग, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सौरव गांगुली और रवींद्र जडेजा कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

