मामूली अंतर से जीतने से रह गए: संजू सैमसन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में नौ रन की हार के बाद भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि टीम मामूली अंतर से जीत से दूर रह गयी. सैमसन ने इस मुकाबले 63 गेंदों में सर्वश्रेष्ठ नाबाद 86 रन बनाये.

लखनऊ, 7 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में नौ रन की हार के बाद भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि टीम मामूली अंतर से जीत से दूर रह गयी. सैमसन ने इस मुकाबले 63 गेंदों में सर्वश्रेष्ठ नाबाद 86 रन बनाये.लेकिन वांछित रन औसत बढ़ने और दूसरे छोर पर पार्टनर्स के आउट हो जाने से चीजें अंत में मुश्किल हो गयीं. सैमसन ने आखिरी ओवर में 21 रन बटोरे लेकिन टीम जीत से दूर रह गयी सैमसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम जीतने से दो शॉट- एक चौका और एक छक्का- से दूर रह गए. यदि हमने ऐसा कर दिया होता तो हम जीत सकते थे. गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन तबरेज शम्सी थोड़े महंगे थे और हमने सोचा कि हम उन्हें निशाना बना सकते हैं."

उन्होंने कहा, "उनके गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन शम्सी महंगे साबित हुए थे. हमें लगा कि हम उन पर प्रहार कर सकते हैं. उनका एक ओवर शेष था और मुझे पता था कि अगर 24 रन भी होते तो मैं आत्मविश्वास के साथ चार छक्के लगा सकता था. इसे ध्यान में रखते हुए ही मैं मैच को अंत तक लेकर जा रहा था." भारत मैच तो हार गया लेकिन सैमसन को पता था कि टीम का प्लान सही था. उन्होंने कहा, "हम दो शॉट से चूक गए - एक चौका और एक छक्का. अगर हमने वह लगाए होते तो हम जीत जाते." यह भी पढ़ें : INDW vs PAKW: पाकिस्तान ने भारत को दिया 138 रनों का लक्ष्य, दीप्ति शर्मा ने लिए 3 विकेट

सैमसन ने नाबाद 86 रन में नौ चौके और पांच छक्के लगाए. उन्होंने कहा, "क्रीज पर समय गुजारना अच्छा लगता है. मैं दो शॉट लगाने से चूक गया लेकिन अगली बार मैं ज्यादा मेहनत करूंगा. लेकिन मैं अपने योगदान से संतुष्ट हूं." भारतीय कप्तान शिखर धवन ने इससे पहले मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, " जिस तरह से लड़कों ने खेल दिखाया वह काबिल-ए-तारीफ है. श्रेयस, सैमसन और शार्दुल खासकर बेहतरीन थे. हालांकि मुझे लगता है कि हमने 250 रन बनने दिए, जो कि अधिक थे क्योंकि पिच घूम रही थी. फील्डिंग में भी हमने रन दिए और कैच छोड़े. हालांकि यह युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अनुभव और सीख रहा."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड