NZ vs Ind 2ND ODI Match Abandoned: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय बारिश में धुला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को यहां खेला जाने वाला दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा.

NZ VS IND Toss ( Photo Credit: Twitter/ @BCCI)

हैमिल्टन, 27 नवंबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को यहां खेला जाने वाला दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है. तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मुकाबला बुधवार 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. भारत अब तीन मैच की श्रृंखला जीत नहीं सकता लेकिन अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में जीत के साथ श्रृंखला बराबर करने की कोशिश करेगा. यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड फैन्स के लिए बुरी, बारिश के कारण दूसरा मैच रद्द

रविवार को अधिकतर समय बारिश होती रही या मैदान गीला रहा जिसके कारण दो बार मैच शुरू होने के बावजूद सिर्फ 12.5 ओवर का खेल हो पाया जिसमें भारत ने एक विकेट पर 89 रन बनाए.

दूसरी बार मैच जब रोका गया तो दोबारा शुरू नहीं हो पाया. इस समय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 42 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 45 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सूर्य कुमार यादव 25 गेंद में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 34 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे.

बारिश के कारण टॉस में लगभग 15 मिनट का विलंब हुआ लेकिन मैच समय पर शुरू हुआ.

आसमान में छाए बादलों के बीच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गिल और कप्तान शिखर धवन (03) की सलामी जोड़ी ने जब 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे तब बारिश आ गई और लगभग चार घंटे तक खेल रुका रहा.

खेल दोबारा शुरू होने पर मैच को 29 ओवर का कर दिया गया. भारत ने खेल दोबारा शुरू होने पर दूसरी ही गेंद पर धवन का विकेट गंवा दिया जो मैट हेनरी की गेंद को मिड ऑन पर सीधे लॉकी फर्ग्युसन के हाथों में खेल बैठे.

गिल शुरू से ही अच्छी लिय में दिखे. उन्होंने हेनरी पर छक्का जड़ा जबकि सूर्य कुमार ने भी मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल की स्पिन छोड़ी पर छक्का जड़ने के बाद फर्ग्युसन की गेंद को भी छह रन के लिए दर्शकों के बीच भेजा.

इसके बाद बारिश के कारण दोबारा खेल रोकना पड़ा जो फिर से शुरू नहीं हो पाया और अंपायरों ने अंतत: मैच रद्द करने का फैसला किया.

इससे पहले भारत ने दो बदलाव करते हुए शारदुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर जबकि संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को टीम में जगह दी थी.

न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया और एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल को अंतिम एकादश में शामिल किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी