IPL 2021 RCB vs PBKS: आरसीबी से पार पाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा पंजाब किंग्स को

लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

RCB vs PBKS ( photo credit : Facebook)

अहमदाबाद, 29 अप्रैल : लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स (Punjab kings) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के हाथों पांच विकेट से हार झेलने वाली पंजाब किंग्स के लिये आरसीबी की कड़ी चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा जिसकी टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पंजाब की टीम चार हार और दो जीत से चार अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है जबकि आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से केवल रन गति के आधार पर पीछे दूसरे नंबर पर है.

सीएसके के हाथों एकमात्र हार को छोड़ दिया जाए तो आरसीबी अपने पहले आईपीएल खिताब का मजबूत दावेदार बना हुआ है तथा टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उसके अधिकतर खिलाड़ी फार्म हासिल कर रहे हैं. पंजाब को अब तक उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण नुकसान पहुंचा है. अपने छह मैचों में केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 106, 120 और 123 का कम स्कोर बनाया. राहुल ने अब तक अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला है और उनसे टीम को फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी. मयंक अग्रवाल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये हैं जबकि क्रिस गेल छह मैचों में से केवल दो में चल पाये हैं.

निकोलस पूरण रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं. वह पांच मैचों में केवल 28 रन बना पाये हैं. तीन पारियों में तो वह खाता भी नहीं खोल पाये थे. टीम को उनके स्थान पर टी20 के अग्रणी बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को अंतिम एकादश में रखना चाहिए. जब बड़ा स्कोर नहीं होता है तो पंजाब के गेंदबाज भी कुछ नहीं कर सकते हैं. उसकी गेंदबाजी में भी हालांकि आक्रामकता का अभाव दिखता है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे 195 रन का बचाव नहीं कर पाये थे जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बमुश्किल 221 रन का बचाव किया था. दूसरी तरफ आरसीबी लगातार अच्छे प्रदर्शन तथा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है. यह भी पढ़ें : CSK vs SRH 23rd IPL Match 2021: रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डू प्लेसिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, हैदराबाद को इस सीजन की मिली 5वीं हार

एबी डिविलियर्स ने फिर से बल्लेबाजी में जलवा दिखाया जबकि गेंदबाजों ने मिलकर अच्छा प्रयास करके आरसीबी को पांचवीं जीत दिलायी. आरसीबी की बल्लेबाजी भी विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, डिविलियर्स और आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर काफी निर्भर है. ये चारों हालांकि अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे टीम जीत हासिल करती जा रही है. रजत पाटीदार ने पिछले मैच में अपनी क्षमता दिखायी जबकि काइल जैमीसन भी निचले क्रम में उपयोगी रन जुटा सकते हैं. आरसीबी का गेंदबाजी विभाग भी प्रभावी रहा है. हर्षल पटेल ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी है जबकि मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में खतरनाक ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर के क्रीज पर होने के बावजूद आखिरी ओवर में 14 रन का सफल बचाव किया था.

टीमें इस प्रकार हैं :

पंजाब किंग्स : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एमएस वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, फिन एलन.

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड