IND vs AUS: पुकोवस्की ने ‘विशेष’ टेस्ट पदार्पण पर अश्विन को सबसे बेजोड़ गेंदबाज करार दिया

विल पुकोवस्की ने जैसी उम्मीद की थी उनका पदार्पण उसी तरह रहा और भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां आस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज को आफ स्पिनर रविचंद्र अश्विन सबसे बेजोड़ गेंदबाज लगे.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

सिडनी, 7 दिसंबर : विल पुकोवस्की (Will Pukowski) ने जैसी उम्मीद की थी उनका पदार्पण उसी तरह रहा और भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां आस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज को आफ स्पिनर रविचंद्र अश्विन(Ravichandra Ashwin) सबसे बेजोड़ गेंदबाज लगे. हेलमेट में गेंद लगने के कारण चक्कर आने जैसी स्थिति के कारण श्रृंखला के पहले दो टेस्ट से बाहर रहे 22 साल के पुकोवस्की ने 62 रन की पारी खेली. श्रृंखला के पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास मैच के दौरान पुकोवस्की के सिर में गेंद लगी थी. पुकोवस्की ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘यह शानदार अनुभव था. ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे लिए सब कुछ था, मैंने मैदान के अंदर और बाहर कड़ी मेहनत की है, इस उम्मीद में की यह दिन आएगा और यह काफी विशेष दिन था.’’ पुकोवस्की ने मार्नस लाबुशेन (नाबाद 67) के साथ मिलकर आस्ट्रेलिया की पारी को संवारा जिससे मेजबान टीम ने बारिश से प्रभावित पहले दिन दो विकेट पर 166 रन बनाए.

इस सलामी बल्लेबाज का मानना है कि अपनी गेंदबाजी में विविधता के कारण अश्विन चुनौतीपूर्ण गेंदबाज हैं. उन्होंने कहा, ‘‘वे (भारतीय गेंदबाज) सभी काफी अच्छे हैं. पहले मैच में खेलते हुए मैं कहूंगा कि अश्विन संभवत: सबसे बेजोड़ गेंदबाज हैं.’’ पुकोवस्की ने कहा, ‘‘बेशक (जसप्रीत) बुमराह का एक्शन अलग तरह का है लेकिन अश्विवन काफी वैरिएशन का इस्तेमाल करते हैं. इस तरह के वैरिएशन का मैंने पहले सामना नहीं किया है इसलिए यह चुनौतीपूर्ण था.’’ पुकोवस्की पदार्पण करते हुए अर्धशतक जड़ने वाले आस्ट्रेलिया (Australia) के सबसे युवा बल्लेबाज बने और उन्हें भरोसा है कि आस्ट्रेलिया इस मैच में दबदबा बनाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा विकेट है. मुझे उम्मीद है कि टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए हम काफी अच्छा स्कोर बना पाएंगे और इसके बाद अपने विश्वस्तरीय आक्रमण से भारत को दबाव में ला पाएंगे, उम्मीद करते हैं कि हम मैच में दबदबा बना पाएंगे. ’’ यह भी पढ़ें : ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी ने 2023 विश्व कप के क्वालीफाइंग मैचों का कार्यक्रम दोबारा जारी किया

पुकोवस्की को भारतीय गेंदबाजों ने काफी शॉर्ट गेंदों की उम्मीद थी और उन्होंने कहा कि वह इसके लिए तैयार थे. इस सलामी बल्लेबाज ने लाबुशेन के साथ 104 रन की साझेदारी की और उन्होंने कहा कि इस सीनियर बल्लेबाज साथ बल्लेबाजी करना शानदार था. पुकोवस्की को पदार्पण करते हुए आस्ट्रेलिया की बैगी ग्रीन कैप विक्टोरिया के उनके कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने सौंपी. इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘यह काफी विशेष था और मैं काफी भावुक था कि रॉनी (मैकडोनाल्ड) मुझे कैप दे रहे हैं. हमने काफी समय साथ बिताया है, वह विक्टोरिया में मेरे पहले कोच थे और किसी ऐसे व्यक्ति के साथ लम्हा साझा करना अच्छा था जिसके साथ मेरा करीबी संपर्क रहा है. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी